Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

पंजाब : पूर्व मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास पर दिया धरना

Published

on

Loading

चंडीगढ़| लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता अमरिंदर सिह ने यहां शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिह बादल के आधिकारिक आवास के बाहर धरना-प्रदर्शन शुरू किया। यह धरना-प्रदर्शन गन्ना किसानों के भुगतान और उन किसानों को मुआवजा देने में हो रही देरी के कारण किया गया, जिनकी फसलें बिन मौसम बारिश और बाढ़ के कारण बर्बाद हो गईं।

धरना-प्र्दशन में कांग्रेस के कई नेता और पार्टी विधायक भी शामिल थे।

अमरिंदर ने विरोध प्रदर्शन की घोषणा बुधवार को की थी। इसके बाद बादल सरकार ने गन्ना किसानों के लिए 90 करोड़ रुपये के भुगतान की घोषणा की और इसी के साथ उन्होंने अगले महीने किसानों के लिए और 90 करोड़ रुपये भुगतना स्वरूप जारी करने की भी घोषणा की।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और अमृतसर से लोकसभा सदस्य अमरिंदर सिह ने कहा, “पंजाब के किसान राज्य सरकार की बेपरवाही के कारण संघर्ष कर रहे हैं। बादल सरकार उन किसानों को मुआवजा देने में असफल रही है, जिनकी फसलें बिन मौसम बारिश और बाढ़ के चलते बर्बाद हो गईं।”

 

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending