Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

न्यूजीलैंड में चीनी, भारतीय प्रवासियों की संख्या में वृद्धि

Published

on

Loading

वेलिंगटन| न्यूजीलैंड में वार्षिक प्रवास का आंकड़ा नए स्तर पर पहुंच गया है, इसकी वजह भारत तथा चीन से और अधिक संख्या में विद्यार्थियों का आना है। समाचार पत्र ‘न्यूजीलैंड हेराल्ड’ की रिपोर्ट के मुताबिक, मई महीने में वार्षिक स्तर पर स्थायी तथा दीर्घ अवधि के प्रवासियों की संख्या में 57,800 की वृद्धि हुई।

न्यूजीलैंड में इस वर्ष 15 फीसदी अधिक विदेशी नागरिक आए हैं, जबकि उनके प्रस्थान के दर में 10 फीसदी की कमी हुई है।

भारत, ऑस्ट्रेलिया, फिलिपींस, चीन तथा फ्रांस के नागरिकों ने मई में प्रवासियों की संख्या में वृद्धि की है।

वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल न्यूजीलैंड पहुंचने वाले भारतीय नागरिकों की संख्या पिछले साल के मुकाबले लगभग दोगुनी है। वहीं, चीन से यहां आने वाले नागरिकों की संख्या में 22 फीसदी की वृद्धि हुई है।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में खाई में गिरी बस, 28 की मौत

Published

on

Loading

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बलूचिस्तान में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक बस के खाई में गिर जाने से 28 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बस ग्वादर से क्वेटा जा रही थी। इसी दौरान बस का एक टायर फट गया और अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए बसिमा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। सूत्रों ने कहा, कुछ घायलों की हालत गंभीर है, इसलिए मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।” ।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि इस कठिन समय में हम शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं। प्रधानमंत्री शरीफ और बुगती ने अधिकारियों को घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया है।

सीएम बुगती ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। पाकिस्तान में सड़कों की हालत खराब होने से अक्सर हादसे होते रहते हैं। इसकी मुख्य वजह निवेश की कमी बताई जा रही है।

 

Continue Reading

Trending