Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

नॉर्थ कोरिया के इस बम से फैल जाएगा प्लेग और चेचक, दुनिया में दहशत

Published

on

Loading

वाशिंगटन। परमाणु हथियारों के साथ-साथ नॉर्थ कोरिया जैविक हथियार भी विकसित कर रहा है। एक अमेरिकी थिंकटैंक की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। ‘बेल्फर सेंटर’ के अध्ययन में कहा गया है कि संभव है कि प्योंगयांग प्लेग और चेचक फैलाने वाले जैविक हथियार बना रहा हो। उत्तर कोरिया के परमाणु हथियारों के बढ़ते खतरे के बीच इस रिपोर्ट से चिंता और बढ़ सकती है।

बेल्फर सेंटर के अध्ययन में कहा गया है कि उत्तर कोरिया जैविक हथियार बनाने में जुटा हुआ है। रिपोर्ट में उत्तर कोरिया के पूर्व राजनयिक ताए योउंग-हो के हवाले से कहा गया कि उत्तर कोरिया ने 1960 के दशक में ही केमिकल और जैविक हथियार विकसित करने का काम शुरू कर दिया था।

रिपोर्ट्स की माने तो उत्तर कोरिया की ओर से तैयार किए जाने वाले हथियारों से प्लेग, ऐंथ्रेक्स, स्मॉलपॉक्स और रक्तस्रावी जैसी बीमारियां हो सकती है। इस रिपोर्ट के लेखक का कहना है कि दुनिया के ज्यादातर देशों का फोकस नॉर्थ कोरिया के परमाणु कार्यक्रम पर है, ऐसे में उसके बायलॉजिकल प्रोग्राम पर भी ध्यान केन्द्रित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘बायलॉजिकल वेपन के खिलाफ तैयारी जरूरी है, जो प्राकृतिक तौर पर फैलने वाली महामारी से भी रक्षा करेगी। 21वीं सदी में महामारी तेजी से फैल रही है।’

उल्लेखनीय है कि साल 1950 से 1953 के बीच उत्तर कोरिया में हैजा, टाइफस, टाइफाइड और चेचक से हजारों की संख्या में लोग मौत के आगोश में समा गए थे। इसके लिए उत्तर कोरिया ने अमेरिकी के जैविक हथियारों को जिम्मेदार ठहराया था।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending