Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल में भूस्खलन, काली गंडकी नदी का मार्ग बाधित

Published

on

काठमांडू,नेपाल,भयंकर भूस्खलन,गृह मंत्रालय,परबत, म्याग्दी, बागलुंग, गुल्मी, पल्पा

Loading

काठमांडू | नेपाल के म्यागदी जिले में रविवार सुबह हुए भयंकर भूस्खलन से काली गंडकी नदी का मार्ग बाधित हो गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, गृह मंत्रालय ने बताया कि भूस्खलन के कारण बैसारी गांव के पास नदी का मार्ग बाधित हुआ है और कई मकान ढह गए हैं।

अब तक हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण विभाग ने काली गंडकी नदी के तटीय क्षेत्र में बसे रिहायशी इलाकों में तत्काल ‘हाई अलर्ट’ घोषित कर दिया है। नदी क्षेत्र में बसे जिलों जैसे स्यांगजा, परबत, म्याग्दी, बागलुंग, गुल्मी, पल्पा, नवालपारसी को अलर्ट रहने की चेतावनी जारी की गई है। गृह मंत्रालय ने यह भी बताया कि छह बचाव कर्मियों के साथ हेलीकॉप्टर को म्याग्दी भेजा गया है।

अन्तर्राष्ट्रीय

रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में नदी में डूबने से चार भारतीय छात्रों की मौत

Published

on

Loading

मॉस्को। रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में एक नदी में डूबने से चार भारतीय छात्रों की मौत हो गई है। चारों छात्र 18-20 वर्ष की आयु के दो लड़के और दो लड़कियाँ हैं जो वेलिकि नोवगोरोड शहर में पास के नोवगोरोड स्टेट यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे थे।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, एक भारतीय छात्रा वोलखोव नदी में किनारे से थोड़ा दूर चली गई थी और डूबने लगी तो उसके चार साथी उसे बचाने की कोशिश में लग गए। खबरों के अनुसार, उसे बचाने की कोशिश में तीन और छात्र नदी में डूब गए। एक लड़के को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

मास्को में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘हम शवों को जल्द से जल्द परिजनों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। जिस छात्र की जान बचाई गई है, उसका उचित इलाज किया जा रहा है।’’

सेंट पीटर्सबर्ग में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि छात्र वेलिकी की नोवगोरोद स्टेट यूनिवर्सिटी में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे। उसने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘शोक-संतप्त परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं।’’ उसने बताया कि परिजनों तक शव जल्द से जल्द पहुंचाने के लिए वेलिकी नोवगोरोद के स्थानीय अधिकारियों के साथ संपर्क बना हुआ है।

Continue Reading

Trending