Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल में भूकंप से मरने वालों संख्या 6,621 हुई

Published

on

nepal-earthquake

Loading

काठमांडू। नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप में अब तक मृतकों की संख्या बढ़कर 6,621 पर पहुंच चुकी है। शनिवार को नेपाल के गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी। भूकंप प्रभावित क्षेत्रों से जैसे-जैसे मलबे में दबे शव निकाले जा रहे हैं, मृतकों की संख्या बढ़ती जा रही है। पुलिस ने बताया कि मृतकों में महिलाओं की संख्या काफी अधिक है।

नेपाली सेना प्रमुख जनरल गौरव शमशेर राणा ने शुक्रवार को बताया था कि मरने वालों की संख्या 10 हजार तक पहुंच सकती है, क्योंकि राहत एवं बचाव कर्मी काठमांडू और अन्य सुदूरवर्ती इलाकों में लगातार मलबे में दबे जीवित बचे लोगों को बचाने और शवों को बाहर निकालने में लगे हुए हैं। शुक्रवार को ध्वस्त हो चुकी मशहूर ऐतिहासिक स्थल धरहरा मीनार के मलबे से 50 शव और निकाले गए। बीते शनिवार को आए 7.9 तीव्रता वाले भूकंप ने नेपाल में व्यापक तबाही मचाई है, जिसमें 10,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं और 12,000 से अधिक घर नष्ट हो गए।

अन्तर्राष्ट्रीय

गहरी नींद में थे लोग, तभी भूस्खलन से गांव पर आ गिरा पहाड़ का मलबा, 100 से ज्यादा की हुई मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन की घटना कथित तौर पर दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में घटी। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार तड़के 3 बजे करीब हुआ। इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है।

यह प्राकृतिक आपदा तब हुई, जब पूरा गांव अलसुबह करीब 3 बजे गहरी नींद में था और पहाड़ का मलबा गांव पर आ गिरा।ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।

स्थानीय लोगों के हवाले से एबीसी ने जानकारी दी है कि इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत के आधिकारिक आँकड़ों की जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया पर भी इस खौफनाक हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानों, पेड़ों और मलबे के नीचे से ग्रामीणों की लाशों को निकालते हुए दिखाया जा रहा है।

Continue Reading

Trending