Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल में बाढ़, भूस्खलन से 30 की मौत

Published

on

Loading

काठमांडू, 13 अगस्त (आईएएनएस)| नेपाल में मानसून की भारी बारिश की वजह से आई बाढ़ व भूस्खलन में करीब 30 लोगों की मौत हो गई है। काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, बाढ़ और भूस्खलन की वजह से सुनसारी में सात, झापा और सिंधुली में चार-चार और सरलही, मोरंग व बांके में तीन-तीन व दंग व बारा में दो-दो लोगों की जानें गई हैं। मकवानपुर व पल्पा में बाढ़ व भूस्खलन से एक-एक मौत हुई है।

हालांकि, गृह मंत्रालय ने मरने वालों की संख्या 17 बताई है।

जिला प्राकृतिक आपदा राहत समिति ने अपनी आपात बैठक में बाढ़ से करीब 50,000 लोगों के बुरी तरह से प्रभावित होने का अनुमान जताया है। इससे खाद्य पदार्थो व दूसरे सामानों को भी नुकसान पहुंचा है।

बाढ़ में सकरपुरा, बनरझूला, बर्सिन, तिलुलिया व कुसाहा में शनिवार सुबह से करीब 2,000 परिवार फंसे हुए हैं।

हजारों घर तबाह हो चुके है। तिलाथि, सकरपुरा, मलहानिया, कुसहा, बनारझूला व राजबिराज में दर्जनों बस्तियां तबाह हो गई हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, सप्तारी के प्रमुख जिला अधिकारी कृष्ण बहादुर कटुवाल ने कहा कि कोशी नदी के पश्चिमी तटबंध के टूटने का खतरा है।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending