Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल के पीएम का फिर भारत पर हमला, नाकेबंदी का आरोप लगाया

Published

on

Loading

काठमांडू। नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली ने भारत से नेपाल की ‘अनाधिकारिक नाकेबंदी’ जल्द से जल्द हटाने का अनुरोध किया है। नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में 11 अक्टूबर को पदभार संभालने वाले ओली ने रविवार को टेलीविजन पर राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में स्पष्ट कहा कि भारत की नाकेबंदी से नेपाल के लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

ओली ने कहा, “यह सोच से भी परे है कि एक संप्रभु राष्ट्र को इस तरह की अमानवीय व दुखद स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। एक ऐसे देश को जहां लोगों की अपार भागीदारी से निर्वाचित संविधान सभा द्वारा तैयार प्रगतिशील, जनता के अनुकूल और लोकतांत्रिक विशेषताओं से युक्त संविधान के बावजूद 21वीं सदी में नाकेबंदी का सामना करना पड़ रहा है।”

प्रधानमंत्री ओली का बयान नेपाल द्वारा 20 सितंबर को लोकतांत्रिक संविधान को अंगीकार करने के बाद भारत की ओर से लगाए गए प्रतिबंध के कारण यहां के लोगों को हो रही ईंधन और सामान्य सामानों की कमी के बाद आया है। यह पहली बार है जब नेपाल के प्रधानमंत्री ने देश में भारत की आर्थिक नाकेबंदी का उल्लेख किया है।

भारत सरकार ने नेपाल को ईंधन और आवश्यक सामानों की आपूर्ति पर प्रतिबंध के कई सुरक्षा कारण गिनाए हैं, जिनमें नेपाल के नए संविधान के खिलाफ नेपाल के मधेसी दलों का भारत-नेपाल सीमा पर जारी गतिरोध भी शामिल है।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending