Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

नीतीश ने पूर्णिया में बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यो का निरीक्षण किया

Published

on

Loading

पटना, 23 अगस्त (आईएएनएस)| मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को पूर्णिया में बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने पूर्णिया में बनाई गई फूड पैकेटिंग सेन्टर, बाढ़ राहत शिविर, पशु राहत शिविर, सामुदायिक किचन का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं बाढ़ पीड़ित लोगों के लिए बनाए जा रहे फूड पैकेट्स में डाली जा रही सभी सामग्रियों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने फूड पैकेट्स में डाली जा रही सामग्रियों का वजन भी देखा। पूर्णिया महाविद्यालय में मुख्यमंत्री ने सूखा राशन पैकेटिंग केन्द्र का भी निरीक्षण किया।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने चाइल्ड लेबर स्कूल बेलगाछी, डगरूआ में चलाई जा रहे बाढ़ राहत शिविर का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने बाढ़ राहत शिविर में रह रहे लोगों से मुलाकात की तथा उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने बाढ़ राहत शिविर में चलाए जा रहे किचन का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं भोजनालय में बनाए जा रहे भोजन को देखा।

मुख्यमंत्री ने बाढ़ राहत शिविर में रह रहे बच्चों से बातचीत की तथा उनसे बाढ़ राहत शिविर में दी जा रही सुविधा एवं भोजन के बारे में पूछा। मुख्यमंत्री ने बाढ़ राहत शिविर में चलाए जा रहे स्वास्थ्य केन्द्र का भी निरीक्षण किया तथा उपलब्ध दवाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने डगरूआ में लगाए गए पशु राहत शिविर का भी निरीक्षण किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने पवन मोटर्स बारसोई में चलाए जा रहे सामुदायिक किचन का निरीक्षण किया। सामुदायिक किचन में मुख्यमंत्री ने लोगों से हाल-चाल पूछा। मुख्यमंत्री ने स्वयं सामुदायिक किचन में बनाए जा रहे भोजन को देखा तथा संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान उनके साथ सांसद संतोष कुमार, विधायक लेसी सिंह, मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह, आयुक्त (पूर्णिया प्रमंडल) टी.एन. बिन्धेश्वरी, विशेष प्रमंडलीय आयुक्त सुधीर कुमार, प्रधान सचिव (आपदा प्रबंधन) प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, जिलाधिकारी (पूर्णिया), वरीय पुलिस अधीक्षक (पूर्णिया) सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending