Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार, 26 मंत्रियों ने ली शपथ

Published

on

नीतीश, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी, केशरी नाथ त्रिपाठी, भाजपा, बिहार

Loading

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को अपना मंत्रिमंडल विस्तार किया। राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने शनिवार को 26 विधायकों को मंत्री पद और गोपानीयता की शपथ दिलाई।

नीतीश मंत्रिमंडल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कोटे से 11, जनता दल (यूनाइटेड) से 14 और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) से एक विधायक को जगह दी गई है।

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मंगल पांडेय को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जाना था, परंतु उनके पटना में नहीं रहने के कारण वे शपथ नहीं ले सके।

बिहार राजभवन में आयोजित एक सादे समारोह में सभी मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। जद (यू) कोटे से बने 14 मंत्रियों में दो नए चेहरे हैं, शेष पुराने मंत्रियों को ही मंत्रिमंडल में जगह दी
गई है।

जेडीयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह और श्रवण कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली। जेडीयू की तरफ से जय कुमार सिंह, बिजेंद्र प्रसाद यादव, महेश्वर हजारी जैसे वरिष्ठ नेताओं ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। ये सभी नेता सीएम नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाते हैं।

वहीं, भाजपा के प्रेम कुमार, नंदकिशोर यादव जैसे दिग्गजों ने मंत्री पद की शपथ ली। प्रेम कुमार और नंदकिशोर यादव पहले भी नीतीश सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

नीतीश कैबिनेट में इस बार केवल एक मुस्लिम विधायक ही मंत्री बना है। खुर्शीद उर्फ फिरोज ने मंत्री पद की शपथ ली। एक महिला विधायक को भी मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

जेडीयू की कुमारी मंजू वर्मा ने एकमात्र महिला के तौर पर नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल हुईं। नीतीश के मंत्रिमंडल में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है।

शपथ ग्रहण समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सहित राजग के कई नेता उपस्थित रहे।

नीतीश मंत्रिमंडल में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) और हिंदुतानी अवाम मोर्चा (हम) के नेताओं को जगह नहीं दी गई है।

उल्लेखनीय है कि महागठबंधन में विवाद के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर महागठबंधन तोड़ने की घोषणा कर दी थी।

इसके अगले दिन नीतीश ने भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के समर्थन से छठी बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शुक्रवार को बिहार में राजग की नई सरकार ने विधानसभा में बहुमत हासिल किया था।

करियर

राजस्थान बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Published

on

Loading

जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) ने कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए है। राजस्थान बोर्ड ने विज्ञान, वाणिज्य और कला सहित तीनों वर्ग के परिणाम घोषित किए हैं।

रोल नंबर से कैसे चेक करें रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड से 12वीं के परिणाम चेक करने के लिए बच्चे काफी परेशान रहते हैं। ऐसे में नीचे दिए गए कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करके आप आसानी से 12वीं के नतीजे देख सकते हैं।

1. फोन या कम्प्यूटर के सर्च इंजन में राजस्थान बोर्ड की औपचारिक वेबसाइट rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in खोलें।

2. वेबसाइट खुलने के बाद Rajasthan Board 12th Result 2024 Link पर क्लिक करें।

3. अब साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के ऑप्शन में से अपनी स्ट्रीम चुन लें।

4. आपके सामने नई विंडो खुलेगी, इसमें अपना रोल नंबर सहित अन्य जानकारियां भरें।

5. नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक कर दें। बस आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।

Continue Reading

Trending