Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

नागपुर टेस्ट : भारत ने दूसरे सत्र में गंवाए 4 विकेट

Published

on

Loading

नागपुर| भारतीय क्रिकेट टीम ने विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के साथ बुधवार को शुरू हुए तीसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चायकाल तक पहली पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 149 रन बना लिए हैं। भारत ने भोजनकाल तक दो विकेट के नुकसान पर 85 रन बनाए थे। पहले सत्र में भारत ने शिखर धवन और मुरली विजय के विकेट गंवाए जबकि दूसरे सत्र में उसने चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा को खोया।

चायकाल की घोषणा तक रवींद्र जडेजा 21 और रिद्धिमान साहा छह रनों पर नाबाद लौटे। जडेजा ने 26 गेंदों पर चार चौके लगाए हैं। साहा ने 27 गेंदों पर एक चौका जड़ा है। दोनों ने अब तक 24 रन जोड़े हैं। भारत ने 55 ओवरों का सामना किया है।

भारत का पहला विकेट 50 के कुल योग पर गिरा। धवन 12 रन बनाकर डीन एल्गर क गेंद पर उन्हीं के हाथों लपके गए। इसके बाद विजय और पुजारा ने दूसरे विकेट के लिए 19 रन जोड़े।

विजय को मोर्ने मोर्कल ने एक बेहतरीन गेंद पर पगबाधा आउट किया। विजय ने 84 गेंदों का सामना कर 40 रन बनाए। उनकी पारी में तीन चौके और एक छक्का शामिल है।

दूसरे सत्र में भारत ने सबसे पहले पुजारा (21) को खोया। पुजारा ने 43 गेंदों का सामना कर दो चौके लगाए। उन्हें 94 के कुल योग पर साइमन हार्मर ने अपनी ही गेंद पर लपका।

इसके बाद 115 के कुल योग पर रहाणे (13) तथा 116 के कुल योग पर कप्तान कोहली (22) आउट हुए। कोहली ने 55 गेदों पर दो चौके लगाए। रहाणे और कोहली को मोर्कल ने आउट किया।

रोहित का विकेट 125 के कुल योग पर गिरा। रोहित हार्मर की गेंद पर अब्राहम डिविलियर्स के हाथों लपके गए। रोहित ने दो रन बनाए। मोर्कल ने अब तक तीन विकेट लिए हैं जबकि हार्मर को दो सफलता मिली है।

इस मैच के लिए भारत ने दो बदलाव किए। वरुण एरॉन के स्थान पर रोहित शर्मा को मौका मिला जबकि अमित मिश्रा ने अंतिम एकादश में स्टुअर्ट बिन्नी की जगह ली। भारत इस मैच में तीन स्पिनरों के साथ उतरा है।

दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका ने एक परिवर्तन किया। केल एबाट की जगह साइमन हार्मर को खिलाया जा रहा है। डेल स्टेन फिट नहीं होने की वजह से इस मैच में भी नहीं खेल रहे हैं।

चार मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे चल रहा है। उसने मोहाल में खेला गया पहला टेस्ट 108 रनों से जीता था। बेंगलुरू में खेला गया दूसरा टेस्ट बारिश में धुल गया था।

खेल-कूद

सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Published

on

Loading

मुंबई। सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात राजकीय रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सीआरपीएफ जवान प्रकाश गोविंदा कापड़े जामनेर के गणपती नगर में अपने घर छुट्टी पर आए थे। उन्होंने कथित तौर पर खुद अपने गले में आधी रात के बाद गोली मारी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना करीब 2 बजे हुई। मृतक के आत्महत्या करने के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना के बारे में जब पुलिस से बातचीत कई गई तो पुलिस ने बताया कि यह घटना 14 मई की रात की है। उसने आत्महत्या क्यों की इसके कारण अभी स्प्ष्ट नहीं हो पाए हैं। मगर प्राथमिकी जांच में लगता है कि कापड़े ने कुछ निजी कारणों से खुद को गोली मारी मगर अभी हम पूरी जांच का इंतजार कर रहे हैं।

पुलिस ने आगे बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा जामनेर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और इसके साथ ही मृतक के परिवार के लोगों, उसके सहकर्मियमों और अन्य जान पहचाने के लोगों के पूछताछ शुरु कर दी गई है। आपको बता दें कि मृतक प्रकाश कापड़े मंत्री छगन भुजबल और नारायण राणे के बॉडीगार्ड के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

Continue Reading

Trending