Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

नाइजीरिया में चर्च की इमारत ढहने से 5 मरे

Published

on

nigeria-church-collapse

Loading

लगोस। नाइजीरिया के एनुगु प्रांत के ओदुमा शहर में एक चर्च की इमारत ढहने से पांच लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी रविवार को पुलिस ने दी।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि शनिवार रात भारी बारिश के कारण सेंट एंथनी कैथोलिक चर्च कैथेरेडल की इमारत ढह गई। दुर्घटना के समय गिरिजाघर में प्रार्थना चल रही थी। राज्य के पुलिस प्रवक्ता इबेरे अमारिजु ने बताया कि घटना का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया,” मैं सेंट एंथनी कैथोलिक चर्च की इमारत रात आठ बजे के आसपास ढहने और इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत होने की पुष्टि कर सकता हूं, लेकिन अभी दुर्घटना का कारण नहीं पता चल पाया है।”

अमारिजु ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इमारत किस कारण ढही। हमने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में नदी में डूबने से चार भारतीय छात्रों की मौत

Published

on

Loading

मॉस्को। रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में एक नदी में डूबने से चार भारतीय छात्रों की मौत हो गई है। चारों छात्र 18-20 वर्ष की आयु के दो लड़के और दो लड़कियाँ हैं जो वेलिकि नोवगोरोड शहर में पास के नोवगोरोड स्टेट यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे थे।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, एक भारतीय छात्रा वोलखोव नदी में किनारे से थोड़ा दूर चली गई थी और डूबने लगी तो उसके चार साथी उसे बचाने की कोशिश में लग गए। खबरों के अनुसार, उसे बचाने की कोशिश में तीन और छात्र नदी में डूब गए। एक लड़के को स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

मास्को में भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘हम शवों को जल्द से जल्द परिजनों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। जिस छात्र की जान बचाई गई है, उसका उचित इलाज किया जा रहा है।’’

सेंट पीटर्सबर्ग में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि छात्र वेलिकी की नोवगोरोद स्टेट यूनिवर्सिटी में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे थे। उसने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘शोक-संतप्त परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं।’’ उसने बताया कि परिजनों तक शव जल्द से जल्द पहुंचाने के लिए वेलिकी नोवगोरोद के स्थानीय अधिकारियों के साथ संपर्क बना हुआ है।

Continue Reading

Trending