Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

नहीं रहीं लखनऊ की शान बेगम हमीदा, 102 वर्ष की उम्र में निधन

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर सरकार में मंत्री रह चुकीं और लखनऊ के लोकप्रिय चेहरों में शुमार बेगम हमीदा हबीबुल्ला का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वह 102 वर्ष की थीं। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

हैदराबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश दिवंगत नवाब नजीर यार जंग बहादुर की बेटी बेगम हमीदा महिला सशक्तीकरण का प्रतीक थीं। वह पुणे के खडकवासला में नेशनल डिफेंस अकादमी के संस्थापक कमांडेंट मेजर जनरल इनायत हबीबुल्ला की पत्नी थीं।

बेगम हमीदा ने अपने पति की सेवानिवृत्ति के बाद 1965 में सक्रिय राजनीति में हिस्सा लिया। वह हैदरगढ़ (बाराबांकी) से विधायक थीं और 1971-1973 के बीच सामाजिक और हरिजन कल्याण राज्य मंत्री रहीं। 1976 से 1982 तक वह राज्यसभा की सदस्य रहीं।

सांसद और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुकीं बेगम ‘सेवा चिकनकारी’ की प्रमुख थी। लेकिन इन सबसे बढक़र वह प्रगतिशील भारतीय मुस्लिम महिला का एक प्रभावी चेहरा थीं और लखनऊ की एक अहम शख्सियत थीं।

उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को बाराबांकी में उनके पैतृक गांव सैदनपुर में किया जाएगा। पूर्व मंत्री बेगम हमीदा के इंतकाल से राजनीतिक पार्टियों में शोक है। लखनऊ स्थित उनके आवास पर शोक जताने वालों का तांता लगा है।

Continue Reading

नेशनल

दिल्ली के विवेक विहार के बेबी केयर सेंटर में लगी आग, 7 बच्चों की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली| दिल्ली के विवेक विहार में शनिवार रात एक बेबी केयर सेंटर में आग लगने से 7 बच्चों की मौत हो गई. पांच बच्चों का इलाज दूसरे अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल से 12 नवजात बच्चों का रेस्क्यू किया गया था। इनमें से छह बच्चों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि एक की पहले ही मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि ऑक्सीजन सिलिंडर फटने से अस्पताल में आग लगी थी।

जानकारी के अनुसार दमकल विभाग को रात 11:32 पर आग लगने की सूचना मिली थी. जिसके तुरंत बाद मौके पर दमकल विभाग की 9 गाड़ियां भेजी गई. पुलिस और दमकल विभाग ने 12 बच्चों को रेस्क्यू किया, जिनमें से 7 की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार 5 बच्चे अस्पताल में एडमिट है। ईस्ट दिल्ली एडवांस्ड केयर हॉस्पिटल में बच्चों को एडमिट किया गया है दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि विवेक विहार में आईआईटी, ब्लॉक बी के पास एक शिशु देखभाल केंद्र से आग लगने की सूचना मिलते ही कुल नौ दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं थी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बच्चों के अस्पताल में आग की ये घटना हृदयविदारक है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है और जो भी इस लापरवाही का ज़िम्मेदार होगा, वो बख्शा नहीं जाएगा। दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने नवजात शिशुओं की मौत पर स्वास्थ्य सचिव से रिपोर्ट तलब की है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाएगी। जो भी व्यक्ति दोषी हैं। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में सहानुभूति के सारे शब्द कम हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस हादसे में, जिन्होंने अपने मासूम बच्चों को खोया है, हम उनके साथ खड़े हैं। घटनास्थल पर सरकार और प्रशासन के अधिकारी घायलों को इलाज मुहैया करवाने में लगे हुए हैं। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा कि अस्पताल में सात बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि पांच नवजात शिशुओं का इलाज चल रहा है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जीटीबी अस्पताल ले जाया गया है।

Continue Reading

Trending