Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

दोनों सीटों से हारे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत

Published

on

उत्तराखंड, मुख्यमंत्री हरीश रावत, भाजपा प्रत्याशी यीतश्वरानंद, भाजपा

Loading

देहरादून | उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत राज्य के विधानसभा चुनाव में हरिद्वार (ग्रामीण) और किच्छा दोनों सीटों से हार गए हैं। शनिवार को चल रहे मतगणना में सत्तारूढ़ कांग्रेस बुरी तरह हार रही है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भारी बहुमत हासिल करती दिख रही है।

उत्तराखंड, मुख्यमंत्री हरीश रावत, भाजपा प्रत्याशी यीतश्वरानंद, भाजपा

रावत हरिद्वार (ग्रामीण) सीट पर भाजपा प्रत्याशी यीतश्वरानंद से 12,278 मतों से हार गए।

जबकि किच्छा सीट पर उन्हें भाजपा के ही राजेश शुक्ला ने करीब 2,000 मतों के अंतर से हराया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भी सहसपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी सहदेव सिंह पुंडीर के हाथों हार गए।

प्रदेश में भाजपा करीब 55 सीटों पर बढ़त ले चुकी है।

 

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending