Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

देव पटेल, रेडमायने को एकेडमी सदस्य बनने का निमंत्रण

Published

on

Loading

एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेज ने हॉलीवुड अभिनेता एडी रेडमायने, एमा स्टोन और भारतवंशी अभिनेता देव पटेल को इसका नया सदस्य बनने के लिए आमंत्रित किया है। अकादमी ने पिछले साल 271 सदस्य बनाए। इस साल इसने 300 से ज्यादा लोगों को सदस्य बनने का निमंत्रण भेजा है। आमंत्रित जनों की इस सूची में ऑस्कर विजेता, नामांकित हो चुके और फिल्म जगत के कई अन्य चर्चित नाम शामिल हैं।

 

वेबसाइट ‘ऐसशोबिज डॉट कॉम’ के अनुसार, नई सूची में इस साल ‘द थ्योरी ऑफ ऐवरीथिंग’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीतने वाले रेडमायने, ‘बर्डमैन’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के पुरस्कार के लिए नामांकित हुईं एमा स्टोन, ‘सेल्मा’ के लिए सर्वश्रेष्ठ मूल गीत का पुरस्कार पाने वाले रैपर कॉमन और 2009 में आठ ऑस्कर जीतने वाली फिल्म ‘स्लमडॉग मिलिनेयर’ का हिस्सा रहे देव पटेल के नाम शामिल हैं।

निमंत्रण पाने वालों में अमेरिकी गायक-अभिनेता जॉन लेजेंड का नाम भी है। संगीत जगत से जुड़े अन्य नए सदस्य में गायक-गीतकार ट्रेंट रेज्नर भी शामिल हैं।

नए सदस्यों की नई सूची में शामिल अन्य कलाकारों में अमेरिकी अभिनेत्री एलिजाबेथ बैंक्स, बेनेडिक्ट कंबरबैच, मार्टिन फ्रीमैन, टॉम हार्डी, केविन हार्ट, फेलिसिटी जोन्स, डेविड ओयलोवो, रोजामंड पाइक, क्रिस पाइन, डेनियल रैडक्लिफ, जैसन सेगल और जे.के. साइमन्स शामिल हैं।

मनोरंजन

रामोजी ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव का निधन, 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Published

on

Loading

हैदराबाद। रामोजी ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव का शनिवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने 87 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। रामोजी 5 जून से ICU में भर्ती थे। वे हार्ट से जुड़ी दिक्कतों से जूझ रहे थे। तेलंगाना सरकार ने राजकीय सम्मान के साथ रामोजी राव का अंतिम संस्कार करने की घोषणा की है।

रामोजी राव मीडिया के क्षेत्र में बड़ा नाम थे। उन्होंने 1962 में रामोजी ग्रुप की नींव रखी थी,जिसमें हैदराबाद स्थित दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियो रामोजी फिल्म सिटी, उषा किरण मूवीज, मयूरी फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स, मार्गदर्शी चिट फंड और डॉल्फिन ग्रुप ऑफ होटल्स शामिल हैं। रामोजी फिल्म सिटी का निर्माण उन्होंने ही अपनी जमीन पर कराया था, जहां तमाम विश्व स्तरीय फिल्म की शूटिंग हुई। रामोजी फिल्म सिटी को भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक बनाने का श्रेय भी उन्हीं को जाता है। मीडिया और भारतीय फिल्म उद्योग में रामोजी राव का योगदान बहुत बड़ा है और उनका निधन पूरे मनोरंजन समुदाय के लिए एक बड़ी क्षति है।

बता दें कि रामोजी राव ने साल 1983 में फिल्म निर्माण कंपनी उषाकिरण मूवीज़ की स्थापना की थी। उन्होंने चार फिल्मफेयर पुरस्कार और एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता है। साल 2016 में उन्हें पत्रकारिता, साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए देश ने दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। रामोजी राव का जन्म आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के पेदापरुपुडी में एक किसान परिवार में हुआ था। वह मार्गदर्शी चिट फंड, रमादेवी पब्लिक स्कूल और प्रिया फूड्स के संस्थापक भी थे। इसके अलावा वह आंध्र प्रदेश में डॉल्फिन ग्रुप ऑफ होटल्स के अध्यक्ष भी थे।

Continue Reading

Trending