Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

दिल्ली में बादलों का डेरा

Published

on

Loading

नई दिल्ली| देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह आंशिक रूप से बदली छाई रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिनभर बादल छाए रहने और शहर के कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “सोमवार सुबह बादल छाए रहे। दिन में मौसम ऐसा ही रहने के आसार हैं। कई इलाकों में हल्की बारिश या गरज के साथ फुहारें पड़ेंगी।”

दिल्ली में रविवार से अब तक 11.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जा चुकी है।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 74 फीसदी आद्र्रता थी।

अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

राजधानी दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 20.3 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

प्रादेशिक

अहमदाबाद एयरपोर्ट से श्रीलंकाई मूल के चार ISIS आतंकी गिरफ्तार

Published

on

Loading

अहमदाबाद। गुजरात एटीएस ने आज अहमदाबाद एयरपोर्ट से चार आईएसआईएस आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक इन चारों लोगों को केंद्रीय एजेंसी के इनपुट के बाद उठाया गया है। एटीएस यह पता लगाने में जुट गई है कि इसका गुजरात या किसी अन्य राज्य में कोई कनेक्शन तो नहीं है।

सूत्रों के मुताबिक, अहमदाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर काफी समय से सोने की तस्करी और अन्य चीजों की निगरानी एक केंद्रीय एजेंसी द्वारा की जा रही थी। उसी दौरान एक केंद्रीय एजेंसी ने गुजरात एटीएस के साथ कुछ इनपुट साझा किए थे। बाद में जब गुजरात एटीएस की टीम अहमदाबाद एयरपोर्ट पर विशेष निगरानी में थी तो एक संदिग्ध उनके रडार पर आ गया और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक जिन चारों लोगों को हिरासत में लिया गया है। वे आतंकी संगठन आईएसआईएस के आतंकी हैं और लंबे समय से उस संगठन के साथ सक्रिय थे।

Continue Reading

Trending