Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

दिल्ली में तेज बारिश से जल भराव, यातायात जाम

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में गुरुवार सुबह तेज बारिश हुई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी हद तक राहत मिली। हालांकि इससे कई स्थानों पर जलभराव और यातायात जाम की समस्या भी पैदा हुई, जिसके कारण सुबह स्कूल व दफ्तर जाने में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। दिल्ली यातायात पुलिस हेल्पलाइन पर जल भराव की 70 शिकायतें आईं। वहीं, बारिश के कारण कई यातायात सिग्नल बंद हो गए।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, अभी तक हमें जल भराव की 70 शिकायतें मिल चुकी हैं। हम एक-एक कर सभी मामले देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ज्यादातर शिकायतें दक्षिण दिल्ली के पास जैसे निजामुद्दीन, मालवीय नगर और ओखला से आई थीं। पूर्वी दिल्ली से 20 से ज्यादा शिकायतें मिलीं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सुबह 8.30 बजे तक 25.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में भी हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।

आम लोग जल भराव के कारण यातायात बाधित होने से सबसे अधिक परेशान रहे।

नोएडा की एक कंपनी में कार्यरत एक पीआर पेशेवेर गोविंद प्रधान ने कहा, जल भराव के कारण यातायात जाम होने की वजह से मैं लाजपत नगर-आश्रम के बीच डेढ़ घंटे तक फंसा रहा। अगर ऐसी स्थिति रहती है तो बेहतर है कि दिल्ली में बारिश न हो।

नोएडा के लोगों को भी इसी तरह की परिस्थिति का सामना करना पड़ा है। यातायात सिग्नलों के काम न करने से उत्पन्न ट्रैफिक जाम के कारण ऑफिस जाने वालों और स्कूली बच्चों को बहुत अधिक परेशानी हुई।

आईएमडी के अनुसार, यहां अधिकतम तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता का स्तर 98 प्रतिशत दर्ज किया गया।

यहां बुधवार को न्यूनतम तापमान तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Continue Reading

नेशनल

दिल्ली के नरेला की फैक्ट्री में भीषण आग से तीन मजदूरों की मौत, 6 घायल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के नरेला स्थित औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 6 गंभीर रूप से झुलस गए। हादसा शुक्रवार-शनिवार की रात को हुआ। बताया जा रहा है कि जिस वक्त फैक्ट्री में आग लगी तब वहां कई मजदूर मौजूद थे।

फैक्ट्री में आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। दिल्ली फायर सेवा के दमकल कर्मियों ने आग पर काफी देर तक मशक्कत के बाद काबू पा लिया है. अब आग को पूरी तरह से बुझाने का काम जारी है। दिल्ली पुलिस का कहना है, “भीषण आग की इस घटना में लापरवाही को लेकर आईपीसी की कई धाराओं केस दर्ज किया जा रहा है. साथ ही आगे की जांच भी जारी है।

इससे पहले में आग लगते ही अफरातफरी के बीच फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। फैक्ट्री के कर्मचारी जोर जोर से बचाने की आवाज भी लगा रहे थे। इस बीच लोगों ने फायर विभाग को घटना की सूचना दी. फैक्ट्री के चारों तरफ दहशत का माहौल है।

Continue Reading

Trending