Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

दिल्ली में उमस भरी सुबह

Published

on

Loading

नई दिल्ली| देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह उमस और गर्मी भरी रही। मौसम विभाग ने दिन में कुछ इलाकों में बारिश या गरज के साथ फुहारें पड़ने की संभावना जताई है। सुबह में दफ्तर जाने के लिए बसों और मेट्रो ट्रेन के इंतजार में खड़े लोग पसीने में तर-बतर दिखे। सभी उमस से परेशान रहे।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “बादल घिरेंगे। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।”

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 81 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।

दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.6 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी किरार की सड़क हादसे में मौत

Published

on

Loading

रायसेन। मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयप्रकाश किरार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपने साथियों के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर रायसेन लौट रहे थे।

रायसेन के करीब सांची रोड पर ग्राम खानपुरा में उनकी कार का टायर पंचर हो गया था। जब वह इसे बदल रहे थे, तभी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में किरार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश किरार भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वे मूल रूप से विदिशा के निवासी हैं। उनकी पत्नी भी अनीती किरार भी जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं।

Continue Reading

Trending