Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

दिल्ली : प्रदूषण की वजह से टला फूड ट्रक फेस्ट

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 10 नवंबर (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली व एनसीआर शुक्रवार को भी वायु प्रदूषण के गिरफ्त में रहे। राजधानी में धुंध लगातार चौथे दिन भी पसरी रही। वायु प्रदूषण को देखते हुए आयोजकों ने दिल्ली फूड ट्रक फेस्टिवल (डीएफटीएफ) को अगले महीने के लिए टाल दिया है। दो दिवसीय इस समारोह का आयोजन शनिवार व रविवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होना था।

डीएफटीएफ की आयोजक समिति ने एक बयान जारी कर कहा कि दिल्लीवासियों को दिल्ली फूड ट्रक फेस्टिवल के द्वितीय संस्करण का आनंद उठाने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। हम आप की परवाह करते हैं। हमें असुविधा के लिए वास्तव में खेद है।

इस फेस्टिवल का समय बदलकर दिसंबर में कर दिया गया है और इसका स्थान वही रहेगा।

इसमें गायक केके, बैंड यूफोरिया व डीजे अनीस सूद भी अपनी प्रस्तुति देंगे। इस फेस्टिवल में 30 से ज्यादा खाने व पेय पदार्थ के स्टॉल भाग लेंगे।

Continue Reading

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending