Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

दिल्ली टेस्ट : भारत को चायकाल तक 329 रनों की बढ़त

Published

on

Loading

नई दिल्ली| फिरोजशाह कोटला मैदान पर जारी चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को चायकाल तक भारत ने 329 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। भारत ने अपनी दूसरी पारी में चार विकेट पर 116 रन बनाए हैं। कप्तान विराट कोहली 39 और पहली पारी के हीरो अजिंक्य रहाणे 22 रनों पर नाबाद हैं। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 59रनों की साझेदारी की है। कोहली ने 63 गेंदों पर पांच चौके लगाए हैं जबकि रहाणे ने 81 गेंदों का सामना कर दो चौके लगाए हैं। भारत ने अब तक 36 ओवरों का सामना किया है और 2.14 के औसत से रन बनाए हैं।

भारत ने भोजनकाल तक दो विकेट पर 51 रन बनाए थे। दूसरे सत्र में भारत ने शिखर धवन (21) और चेतेश्वर पुजारा (28) के विकेट गंवाए। धवन को मोर्ने मोर्कल ने बेहतरीन यार्कर पर बोल्ड किया जबकि पुजारा को इमरान ताहिर ने अपना शिकार बनाया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 45 रन जोड़े।

तीसरे दिन पहले सत्र में भारत ने मुरली विजय (3) और रोहित शर्मा (0) के विकेट गंवाए थे। विजय को मोर्कल ने चार के कुल योग पर डेन विलास के हाथों कैच कराया जबकि रोहित को मोर्कल ने क्वीन बोल्ड किया। रोहित को बदलाव के तौर पर तीसरे क्रम पर भेजा गया था।

रवींद्र जडेजा (30-5) के नेतृत्व में अपने गेंदबाजों और उससे पहले रहाणे (127) के उम्दा शतक की बदौलत भारत ने दूसरे दिन शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 121 रनों पर समेटकर 213 रनों की बढ़त हासिल की थी। भारत ने अपनी पहली पारी में 334 रन बनाए थे।

दक्षिण अफ्रीका 14 रनों से फॉलोऑन को मजबूर हुआ लेकिन भारत ने उसे फॉलोऑन नहीं कराने का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका को फॉलोऑन से बचने के लिए 134 रनों की जरूरत थी। दक्षिण अफ्रीका ने 49.3 ओवरों का सामना किया।

खेल-कूद

सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Published

on

Loading

मुंबई। सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात राजकीय रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सीआरपीएफ जवान प्रकाश गोविंदा कापड़े जामनेर के गणपती नगर में अपने घर छुट्टी पर आए थे। उन्होंने कथित तौर पर खुद अपने गले में आधी रात के बाद गोली मारी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना करीब 2 बजे हुई। मृतक के आत्महत्या करने के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना के बारे में जब पुलिस से बातचीत कई गई तो पुलिस ने बताया कि यह घटना 14 मई की रात की है। उसने आत्महत्या क्यों की इसके कारण अभी स्प्ष्ट नहीं हो पाए हैं। मगर प्राथमिकी जांच में लगता है कि कापड़े ने कुछ निजी कारणों से खुद को गोली मारी मगर अभी हम पूरी जांच का इंतजार कर रहे हैं।

पुलिस ने आगे बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा जामनेर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और इसके साथ ही मृतक के परिवार के लोगों, उसके सहकर्मियमों और अन्य जान पहचाने के लोगों के पूछताछ शुरु कर दी गई है। आपको बता दें कि मृतक प्रकाश कापड़े मंत्री छगन भुजबल और नारायण राणे के बॉडीगार्ड के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

Continue Reading

Trending