Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘दिलवाले’ का एलबम लाएगा ‘संगीत का धमाल’

Published

on

Loading

सोनी म्यूजिक इंडिया के प्रवक्ता ने कहा है कि रोहित शेट्टी, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और संगीतकार प्रीतम चक्रबर्ती की जुगलबंदी फिल्म ‘दिलवाले’ के एलबम को एक ‘संगीतमय कहानी’ बनाएगी। रोहित शेट्टी निर्देशित ‘दिलवाले’ के संगीत अधिकार सोनी म्यूजिक इंडिया ने खरीदे हैं। फिल्म से शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी रुपहले पर्दे पर वापसी कर रही है।

सोनी म्यूजिक इंडिया के मार्केटिंग निदेशक सानुजीत भुजबल ने एक बयान में कहा, “भारत की रोमांटिक जोड़ी (शाहरुख-काजोल) के साथ हमारा रिश्ता 1998 में ‘कुछ कुछ होता है’ से शुरू हुआ। फिर ‘कभी खुशी कभी गम’ (2001), ‘माय नेम इज खान’ (2010) और अब ‘दिलवाले’ (2015) से यह रिश्ता बड़ा होने जा रहा है।

उन्होंने कहा, “हमारे लिए फिल्मजगत के सर्वश्रेष्ठ से जुड़ना एक बड़ा अवसर है। हम रोहित शेट्टी, रेड चिलीज और प्रीतम के साथ मिलकर 2015 में संगीत के क्षेत्र में धमाल मचाने का वादा करते हैं।”

प्रादेशिक

13 साल बाद एक्ट्रेस को मिला इंसाफ, कोर्ट ने हत्यारे बाप को सुनाई फांसी की सजा

Published

on

Loading

मुंबई। एक्ट्रेस लैला खान और उसके पूरे परिवार के हत्यारे सौतेले पिता को मुंबई की सेशन कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इस महीने की शुरुआत में परवेज टाक को लैला, उनकी मां और चार भाई-बहन की हत्या और सबूतों को नष्ट करने का दोषी ठहराया था। यह मामला 13 वर्ष पुराना है। सौतेले प‍िता ने लैला, उसकी मां व चार भाई-बहनों की हत्या की थी, इसके बाद शवों को फार्म हाउस में गड्ढा खोदकर दफन कर दिया था।

बता दें कि बीते सप्ताह सरकारी वकील पंकज चव्हाण ने दोषी परवेज टाक के लिए मौत की सजा की मांग की थी। उनका कहना था कि इस हत्या को पूरी तरह से प्लान करके किया गया था, जिसमें एक ही परिवार के छह लोगों को बड़ी ही बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया और शवों को ठिकाने लगा दिया गया।

लैला खान हत्याकांड में मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई हुई थी। इस दौरान आरोपी के वकील वहाब खान ने दलील पेश की, जिसमें उन्होंने कम से कम आजीवन कारावास की सजा की मांग की। वकील ने कहा कि कोई प्रत्यक्ष सबूत नहीं है और शव उनके कहने पर बरामद किए गए थे। इतना ही नहीं बल्कि दोषी के वकील ने जेल में टाक के अच्छे व्यवहार की ओर इशारा करते हुए कहा कि उसमें सुधार हुआ है और इसलिए उन्होंने इसे भी सजा को कम करने का आधार बताया है। हालांकि कोर्ट ने उनकी एक न सुनी और परवेज टाक को फांसी की सजा सुना दी।

बता दें कि परवेज टाक, लैला का सौतेला पिता है। परवेज ने लैला की मां संग तीसरी शादी की थे। साल 2011 में फरवरी में लैला खान, उनकी मां और चार भाई-बहनों की महाराष्ट्र के नासिक जिले के इगतपुरी स्थित उनके बंगले में हत्या कर दी गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा गया कि संपत्तियों पर बहस के बाद परवेज ने इस घटना को अंजाम दिया था।

Continue Reading

Trending