Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

दिग्गज चिकित्सक कोटणीस की बहन मनोरमा का निधन

Published

on

Loading

मुंबई| दिग्गज भारतीय चिकित्सक और भारत-चीन दोस्ती के अगुवा द्वारकानाथ शांताराम कोटणीस की बहन मनोरमा एस. कोटणीस नहीं रहीं। उनके एक पारिवारिक मित्र ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने अंतिम सांस मुंबई उपनगर स्थित अपने घर में ली। मनोरमा (94) कुछ समय से बीमार चल रही थीं। उनका निधन गुरुवार देर रात विले पार्ले स्थित उनके आवास पर हुआ।

पूर्व कांग्रेस विधायक कृष्णा हेगड़े ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार सुबह एक शवदाह गृह में हुआ।

चीन के राष्ट्रापति शी जिनपिंग ने सितंबर 2014 को अपने भारत दौरे के दौरान मनोरमा से मुलाकात की थी और उन्हें सम्मानित किया था।

 

Continue Reading

प्रादेशिक

इंडिगो के विमान को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

Published

on

Loading

चेन्नई। चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 5314 को शनिवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद इसकी मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। फ्लाइट 6E 5314 ने चेन्नई से सुबह करीब सात बजे उड़ान भरी थी। यह सुबह करीब पौने नौ बजे मुंबई हवाईअड्डे पर उतरी। हवाईअड्डे के अधिकारी तुरंत हरकत में आ गए। सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतारा। फिलहाल, पूरे विमान की तलाशी ली जा रही है।

एयरलाइंस कंपनी ने एक बयान में कहा, “चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 5314 को बम की धमकी मिली थी। मुंबई में उतरने के बाद, चालक दल ने प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सुरक्षा एजेंसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार विमान को मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड कराया।

इंडिगो ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया कि सभी यात्री विमान से सुरक्षित उतर गए हैं. विमान की अभी जांच चल रही है। सभी सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद विमान को वापस टर्मिनल क्षेत्र में ले जाया जाएगा।

आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली से बनारस जाने वाली फ्लाइट को इसी तरह की धमकी मिली थी। दिल्ली से श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था।

Continue Reading

Trending