Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

दार्जिलिंग : फंसे यात्रियों के लिए 26 बसें लगाई गईं

Published

on

Loading

कोलकाता, 9 जून (आईएएनएस)| पश्चिम बंगाल सरकार ने शुक्रवार को गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) द्वारा दार्जिलिंग में प्रायोजित 12 घंटे के बंद के बीच पहाड़ी क्षेत्र में फंसे पर्यटकों को राज्य की राजधानी और राज्य के अन्य स्थानों तक ले जाने के लिए 26 बसों का इंतजाम किया है। सरकार के अनुसार, जीजेएम कार्यकर्ताओं द्वारा गुरुवार को अलग गोरखालैंड राज्य की मांग को लेकर किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़कने से 45,000 पर्यटक पहाड़ी क्षेत्र में फंस गए।

राज्य के पर्यटक मंत्री गौतम देब ने आईएएनएस से कहा, फंसे हुए पर्यटकों को गुरुवार रात से राज्य के कई जगहों और ज्यादातर कोलकाता के लिए 26 छोटी व बड़ी बसें फंसे पर्यटकों के परिवहन में जुटी हैं। इस समय हम बता नहीं सकते कि अभी भी कितने पर्यटक फंसे हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।

इस पर पर्यटकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया रही।

एक पर्यटक ने कहा, हम गुरुवार को हिंसा भड़क जाने से बेहद तनावग्रस्त हो गए। उस दिन तक हमने नहीं सोचा था कि चीजें इतनी बदतर हो सकती हैं। मैं बीते रात अपने परिवार के साथ बस पकड़ पाया और सिलीगुड़ी तड़के 3 बजे पहुंचा।

हालांकि, बहुत से पर्यटकों ने बसों की संख्या कम होने की शिकायत की।

एक अन्य पर्यटक ने कहा, ज्यादा संख्या में बसें चलाई जानी चाहिए।

दार्जिलिंग के पूर्वी हिमालयी क्षेत्र में होने के कारण प्राकृतिक सुंदरता और बौद्ध स्थलों से घिरा है व नेपाल, भूटान व पूर्वोत्तर के करीब है। यहां गर्मियों में जुलाई तक रोजाना 600 पर्यटक हर रोज आते हैं।

उत्तर बंगाल राज्य परिवहन कॉरपोरेशन के बेड़े की 30 बसें पहाड़ी क्षेत्र के कई जगहों से गुजरती है। इसमें तेनजिंग नार्गे बस टर्मिनल (सिलीगुड़ी) की बसों को गुरुवार रात से सेवा में लगाया गया है।

जीजेएम ने उत्तरी बंगाल के पहाड़ी इलाकों में 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है। इसमें दार्जिलिंग व कालिम्पोंग जिले, मिरिक उपसंभाग शामिल है। जीजेएम ने पुलिस के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस के अंधाधुंध कार्रवाई पर यह विरोध प्रदर्शन किया है।

Continue Reading

नेशनल

सपा और कांग्रेस के शहजादे दिन में सपना देख रहे, जनता 4 जून को इन्हे नींद से जगा देगी: पीएम मोदी

Published

on

Loading

बस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने उत्तर प्रदेश के बस्ती पहुंचे। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज आपका ये उत्साह, ये जनसैलाब, ये आशीर्वाद, बस्ती, सिद्धार्थनगर और डुमरियागंज, इस क्षेत्र ने हमेशा मुझ पर, भाजपा पर भरोसा किया है। हमारे काम पर भरोसा किया है। हमारी बात, हमारे वादों, हमारे इरादों पर भरोसा किया है, इसलिए मैं आपके इस भरोसे पर खरा उतरने में ना पहले कोई कमी छोड़ी है, ना आगे कोई कमी छोड़ूंगा। ये मोदी की गारंटी है। मैं पहले भी इसी मैदान में आपके बीच आ चुका हूं, लेकिन आज जो सभा में देख रहा हूं, इससे पहले ऐसा दृश्य देखने का सौभाग्य नहीं मिला था।

इस दौरान पीएम मोदी ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा, सपा और कांग्रेस के शहजादे की फिल्म के रिलीज से मैं नराज हूं। सपा और कांग्रेस के शहजादे अफवाह उड़ा रहे हैं कि वे 79 सीट जीतेंगे। ये लोग दिन में सपना देख रहे हैं। पीएम मोदी ने रहा, 4 जून को यूपी की जनता इन्हें नींद से जगा देगी। इसके बाद ये लोग हार ठीकरा ईवीएम पर फोड़ेंगे। पीएम ने रैली में राम मंदिर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, इंडिया गठबंधन को राम मंदिर से परेशानी है। सपा वाले राम मंदिर को बेकार बताते हैं। राम मंदिर जाने वालों को पाखंडी कहते हैं। ये लोग सनातन धर्म के विनाश करने की बात करते हैं। कांग्रेस के शहजादे तो राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला पलटना चाहते हैं। ये राम मंदिर पर बाबरी ताला लगाने का सपना देख रहे हैं। ये रामलला को फिर से टेंट में भेजना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “देश में पांच चरण के चुनाव हो चुके हैं। इन पांच चरणों ने ही देश में तीसरी बार मोदी सरकार पक्की कर दी है। आप इंडी अलायंस का बयान देख लीजिए। हर कोई अलग-अलग आंकड़े बताते हैं। पूरा इंडी अलायंस ऐसा निराशा के गर्त में डूबा है कि इनको ये भी याद नहीं रहता कि वो दो दिन पहले क्या बोला था और आज क्या बोल रहे हैं। आप समझदार लोग हैं कभी भी अपना समय और अपनी शक्ति व्यर्थ नहीं जाने देते। अब आप सोचिए सपा को मिलने वाला एक भी वोट, कांग्रेस को पड़ने वाला वोट किसी काम का है क्या? आपका वोट बेकार हो जाए, बर्बाद हो जाए, यहां का कोई मतदादा चाहेगा क्या? इसलिए आपका वोट उसको पड़ना चाहिए, जिसकी सरकार बनने की गारंटी है।”

उन्होंने कहा, “कभा भी पुण्य कार्य मिलता हो, तो मौका गंवाना चाहिए क्या? अगर आप वोट नहीं डालेंगे तो पुण्य मिलेगा क्या? आज 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिलता है, तो वो आशीर्वाद देते हैं। मैं इतने काम करने वाला हूं, हर काम से पुण्य मिलने वाला है, इसलिए वोट दीजिए विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए। 22 जनवरी 2024…इस देश में बहुत लोग जिन्हें अपने बेटे का जन्मदिन याद नहीं, लेकिन इस देश के बच्चे-बच्चे को 22 जनवरी 2024 पता है। मैं 22 जनवरी बोलता हूं और देश बोल उठता है जय श्री राम। अयोध्या में उस ऐतिहासित दिन पर मैंने कहा था कि राम से राष्ट्र, विरासत से विकास, अध्यात्म से आधुनिकता, आज देश इसी मंत्र पर आगे बढ़ रहा है।”

पीएम मोदी ने कहा, पाकिस्तान के हमदर्द सपा और कांग्रेस वाले अब भारत को डरा रहे हैं। ये कहते हैं कि पाकिस्तान से डरो उसके पास एटम बम है। साथियों पाकिस्तान तो पस्त पड़ गया है। उसे अनाज के भी लाले पड़ गए। क्यों डरे भारत? आज भारत में कांग्रेस की कमजोर सरकार नहीं है, मोदी की मजबूत सरकार है। भारत आज घर में घुसकर मारता है। आज भारत वैश्विक मंच पर जो बोलता है, पूरी दुनिया उसे सुनती है। पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस अति पिछड़ा विरोधी है। सीताराम केसरी को रातोंरात बाथरूम में फेंककर सोनिया गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बना दिया था।

Continue Reading

Trending