Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

दस्तावेज लीक : गिरफ्तार कॉरपोरेट अधिकारी अदालत में पेश होंगे

Published

on

Loading

नई दिल्ली| केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय से दस्तावेज चुराने के मामले में गिरफ्तार कॉरपोरेट जगत के पांच अधिकारियों शनिवार को पटियाला हाउस न्यायालय में पेश किया जाएगा। गिरफ्तार अधिकारियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज के कॉरपोरेट मामलों के प्रबंधक शैलेश सैक्सेना, जुबिलैंट एनर्जी के वरिष्ठ कार्यकारी सुभाष चंद्रा, रिलायंस एडीएजी के उपमहाप्रबंधक ऋषि आनंद, एस्सार के उपमहाप्रबंधक विनय और केयर्न इंडिया के महाप्रबंधक के.के. नाईक शामिल हैं।

इन अधिकारियों पर आपराधिक षड्यंत्र और संपत्ति की चोरी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इससे पहले, न्यायालय ने चार अन्य आरोपियों को 23 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया था, जिनमें एक पूर्व पत्रकार भी शामिल है। इस मामले में शुक्रवार को हुई इन सात गिरफ्तारियों के साथ अब तक गिरफ्तार लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 12 हो गई है।

गुरुवार को पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें दस्तावेज चुराने और उन्हें कॉरपोरेट घरानों को देने के मामले में पेट्रोलियम मंत्रालय के दो कर्मचारी शामिल थे। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, चोरी किए गए दस्तावेजों में आगामी केंद्रीय बजट के कुछ अंश और प्रधानमंत्री कार्यालय से संबंधित एक पत्र शामिल था। पुलिस के मुताबिक, चोरी हुए दस्तावेजों में बिजली और कोयला मंत्रालयों से संबंधित दस्तावेज भी शामिल थे। इन दस्तावेजों की चोरी संसद भवन परिसर के नजदीक उच्च सुरक्षा वाले शास्त्री भवन स्थित पेट्रोलियम मंत्रालय के कार्यालय से हुई थी।

एफआईआर के ब्यौरे के मुताबिक, गिरफ्तार अधिकारियों ने कार्यालय बंद हो जाने के बाद नकली पहचान पत्रों और जाली अस्थाई पास की मदद से शास्त्री भवन में प्रवेश किया और नकली चाबी की मदद से संबंधित कार्यालय का दरवाजा खोल कर गोपनीय दस्तावेजों की फोटोकॉपी की।

नेशनल

FIR दर्ज होने के बाद फरार हुआ केजरीवाल का पीए विभव कुमार, पुलिस लगा रही लोकेशन का पता

Published

on

Loading

नई दिल्ली। स्वाति मालीवाल से मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस की टीम एक्शन में आ गई है। अधिकारियों ने बताया कि यह एफआईआर महिलाओं के खिलाफ हिंसा के अपराध से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत दर्ज की गई। मालीवाल की ओर से कई पन्नों की शिकायत दर्ज कराने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। अब पुलिस इस मारपीट के मुख्य आरोपी विभव कुमार को तलाश रही है। हालांकि उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। खबर है कि वो दिल्ली छोड़कर किसी अन्य राज्य में छुपा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, जिस वक्त स्वाति के साथ मारपीट हुई उस वक्त अरविंद केजरीवाल भी घर के अंदर ही मौजूद थे। इसलिए दिल्ली पुलिस उनसे भी पूछताछ कर सकती है। दिल्ली पुलिस की टीम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर जा सकती है। दिल्ली पुलिस घटना के समय मौजूद पुलिसकर्मियों और स्टाफ के बयान दर्ज करेगी। दिल्ली पुलिस सीसीटीवी की भी जांच करेगी जो सीएम आवास के अंदर लगे हैं।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस विभव के घर पहुंची थी लेकिन वो घर पर नहीं था इसलिए टीम वापस लौट गई। विभव कहां हो सकता है पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है। आज महाराष्ट्र में इंडी गठबंधन रैली है, पुलिस को शक है कि कहीं विभव महाराष्ट्र तो नहीं चला गया। पुलिस की करीब 10 टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है, जिसमें चार टीम विभव का लोकेशन पता लगा रही है। वह अमृतसर में भी हो सकता है।

इससे पहले स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट मामले में पुलिस ने मालीवाल का बयान दर्ज किया था। दिल्ली पुलिस की दो सदस्यीय टीम ने मालीवाल के आवास पर उनका बयान दर्ज किया। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मालीवाल ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर हुई घटना के बारे में पुलिस को बताया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एसीपी) पी एस कुशवाह के नेतृत्व में पुलिस टीम चार घंटे से अधिक समय तक मालीवाल के आवास पर रही।

Continue Reading

Trending