Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

तोगड़िया पर प्रतिबंध को लेकर कंधमाल बंद, जनजीवन प्रभावित

Published

on

विश्व-हिंदू-परिषद,प्रवीण-तोगड़िया,कंधमाल,विहिप,प्रतिबंध

Loading

भुवनेश्वर | विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेता प्रवीण तोगड़िया के कंधमाल प्रवेश पर प्रतिबंध के विरोधस्वरूप शनिवार को आहूत बंद से जनजीवन प्रभावित हुअा है। कंधमाल के पुलिस अधीक्षक कंवर विशाल सिंह ने बताया कि जिला मुख्यालय फूलबनी सहित सभी हिस्सों में सड़कों पर व्यावसायिक वाहन और लोग दिखाई नहीं दे रहे हैं, हालांकि दोपहिया वाहनों की आवाजाही जारी है। जिले भर में दुकानें, होटल और व्यवसायिक संस्थान भी बंद हैं।

उन्होंने बताया, “छिटपुट दुकानें खुली हैं। चारपहिया वाहनों का आवागमन बिल्कुल बंद है, लेकिन दोपहिया वाहन सामान्य रूप से चल रहे हैं। आपात सेवाएं जैसे अस्पतालों में कामकाज चालू है। अभी तक बंद शांतिपूर्ण है।” तोगड़िया शनिवार को फूलबनी में एक सभा को संबोधित करने वाले थे। प्रशासन की ओर से क्षेत्र की शांति एवं सुरक्षा के नजरिए से तोगड़िया के कंधमाल आगमन पर प्रतिबंध लगाने के बाद विहिप ने बंद का आह्वान किया। विहिप नेता भगवान मोहंती ने स्थानीय प्रशासन पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “जब ईसाई मिशनरियों को क्षेत्र में जनसभा की अनुमति दी गई थी, तो तोगड़िया के आगमन पर प्रतिबंध लगाने की बात समझ से परे है।”

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2008 में कंधमाल में हुई सांप्रदायिक हिंसा में 38 लोगों की मौत हुई थी और कई लोग घर-बार छोड़कर भागने को मजबूर हुए थे, जब विहिप नेता स्वामी लक्ष्मणानंद सरस्वती की हत्या कर दी गई थी। जिले के विभिन्न ईसाई समूहों ने स्थानीय और राज्य प्रशासन से तोगड़िया के प्रस्तावित दौरे पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी और कहा था कि उनका भड़काऊ भाषण क्षेत्र में समुदायों के बीच शांति भंग कर सकता है।

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: विधायक हजारीलाल दांगी के पोते ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, LLB की कर रहा था पढ़ाई

Published

on

Loading

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में खिलचीपुर से भाजपा विधायक हजारीलाल दांगी के पोते विजय दांगी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को उसके पास से दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट के अनुसार उसका अपने दोस्त से विवाद चल रहा था, जिसके चलते उसने ये कदम उठाया है।

मृतक का नाम विजय बताया जा रहा है। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि ‘मैं अपनी मर्जी से मर रहा हूं घरवालों को परेशान ना करें’, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस के मुताबिक मृतक विजय की उम्र 19 साल बताई जा रही है।

मृतक विजय इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में रहकर एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। सुसाइड के पीछे दोस्ती का कारण सामने आ रहा है। पुलिस के मुताबिक शव को सोमवार रात को ही पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद विजय का शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। यहां विधायक के रिश्तेदार भी पहुंच चुके हैं। विजय के परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है, उन्हे समझ ही नहीं आ रहा उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। विजय ने अपने सुसाइड नोट में घर वालों से माफी मांगी है। विजय का एक बड़ा भाई और है जो एमबीए की पढ़ाई कर रहा है।

Continue Reading

Trending