Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

रियो ओलम्पिक (तैराकी) : कजाकस्तान के ब्लांदिन को 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में स्वर्ण

Published

on

तैराकी

Loading

तैराकीरियो डी जनेरियो| कजाकस्तान के तैराक दिमित्री बलान्डिन ने यहां रियो ओलम्पिक में तैराकी की 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ओलम्पिक एक्वेटिक्स स्टेडियम में हुई इस स्पर्धा को ब्लान्डिन ने दो मिनट 07.46 सेकेंड में पूरा किया। अमेरिका के जोश प्रेनोट दूसरे स्थान पर रहे।

और पढ़ें: रियो ओलम्पिक (भारत्तोलन) : कजाकस्तान के राहिमो को 77 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण

 रूस के एंतोन चुपकोव को तीसरे स्थान के साथ कांस्य पदक हासिल हुआ। वहीं जापान के इप्पेल वतानाबे छठे स्थान पर रहे।

कजाकस्तान के 21 वर्षीय तैराक बलान्डिन ने 2014 एशियाई खेलों में भी 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।

बलान्डिन की जीत के बाद कजाकस्तान के पास अब दो स्वर्ण पदक हो गए हैं। इससे पहले रियो ओलम्पिक में भारोत्तोलक निजात रहिमोव ने पुरुषों की 77 किलोग्राम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।

नेशनल

पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर में बोले अमित शाह, पीओके भारत का है और हम इसे लेकर रहेंगे

Published

on

Loading

श्रीरामपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के हुगली के श्रीरामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और ममता बनर्जी, आपको डरना है तो डरते रहिए, ये पीओके भारत का है और हम उसे लेकर रहेंगे।

अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी, कांग्रेस-सिंडिकेट कहती है कि धारा 370 को मत हटाओ। मैंने संसद में पूछा कि क्यों न हटाएं तो उन्होंने कहा कि खून की नदियां बह जाएंगी। 5 साल हो गए खून कि नदियां छोड़ो किसी की कंकड़ चलाने की हिम्मत नहीं है। जब INDI गठबंधन का शासन था तो हमारे कश्मीर में हड़तालें होती थीं। आज पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में हड़ताल होती है। पहले कश्मीर में आजादी के नारे लगते थे, अब पाक अधिकृत कश्मीर में नारेबाजी होती है। राहुल गांधी, आपको डरना है तो डरते रहिए, ममता बनर्जी आपको डरना है तो डरते रहिए लेकिन मैं आज श्रीरामपुर की धरती से कहता हूं कि ये पाक अधिकृत कश्मीर भारत का है और हम उसे लेकर रहेंगे।

अमित शाह ने कहा आने वाले चुनाव में आप सभी वोट डालने वाले हैं। इस चुनाव में एक ओर परिवारवादी पार्टियां हैं जिसमें ममता बनर्जी अपने भतीजे को, शरद पवार अपनी बेटी को, उद्धव ठाकरे अपने बेटे को, स्टालिन अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनिया गांधी, राहुल बाबा को पीएम बनाना चाहती हैं। वहीं दूसरी ओर गरीब चाय वाले के घर में जन्में इस देश के महान नेता नरेन्द्र मोदी जी हैं।

नरेन्द्र मोदी जी ने बंगाल के विकास के लिए ढेर सारे कार्य किए हैं। मैं ममता दीदी से पूछना चाहता हूं कि 10 साल तक आपके लोग सोनिया-मनमोहन सिंह की सरकार में मंत्री रहे, लेकिन सोनिया-मनमोहन सिंह की सरकार ने बंगाल के विकास के लिए क्या किया। उनकी सरकार ने 10 साल में बंगाल के विकास के लिए मात्र 2 लाख करोड़ रुपये दिए। जबकि मोदी जी ने 10 साल में 9 लाख, 25 हजार करोड़ रुपये देने का काम किया।

Continue Reading

Trending