Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

तेदेपा सरकार चुनावी वादे पूरा करने में विफल : रेड्डी

Published

on

गुंटूर (आंध्र प्रदेश),आंध्र प्रदेश,कांग्रेस,तेलुगू देशम पार्टी, मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू

Loading

गुंटूर (आंध्र प्रदेश) | आंध्र प्रदेश की कांग्रेस इकाई ने रविवार को तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) सरकार को भ्रष्टाचार में लिप्त और चुनावी वादे पूरा करने में विफल बताया। कांग्रेस के राज्य अध्यक्ष एन.रघुवीरा रेड्डी ने टीडीपी सरकार की विकास रिपोर्ट जारी की, जिसमें सूबे के मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू को भ्रष्टाचार के मामले में 200 में से 100 अंक दिए गए हैं, जबकि चुनावी वादों को पूरा करने में असफल रहने पर उन्हें शून्य दिया गया है। आठ जून को नायडू सरकार का एक साल पूरा हो रहा है।

रिपोर्ट में कहा गया है, “जब तक बड़े और छोटे लोगों को बड़े-बड़े सूटकेस दिए जाते रहेंगे, कोई काम नहीं होगा।” यह बात नायडू और उनके बेटे लोकेश के संदर्भ में कही गई थी। टीडीपी के घोषणापत्र में किए गए 600 वादों में से 18 को उठाया गया। कांग्रेस ने नायडू के मुख्य चुनावी वादे सभी किसानों को बिना शर्त ऋण में छूट देने के वादे को क्रियान्वित करने के लिए 100 में से सात अंक दिए। ऋण में छूट के लिए 87,000 करोड़ रुपये की आवश्यकता है, लेकिन सरकार ने सिर्फ 7,000 करोड़ रुपये ही दिए।

कांग्रेस ने कहा कि आरोग्यश्री की निशुल्क स्वास्थ्य बीमा योजना ठंडे बस्ते में पड़ी है और इसके बदले गरीबी रेखा से नीचे रह रहे लोगों को एनटीआर स्वास्थ्य कार्ड जारी किए जाएंगे। यहां तक कि पार्टी के संस्थापक और उनके ससुर नंदमूरि तारक रामाराव (एनटीआर) के नाम पर शुरू की गई योजना भी अभी तक शुरू नहीं हुई। इस विकास रिपोर्ट में आंध्र प्रदेश को सूखा मुक्त राज्य बनाने के वादे को नजरअंदाज करने पर नायडू की आलोचना की गई।

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending