Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

तिब्बत के धार्मिक मामलों के न्यायसंगत प्रबंधन पर चीन का जोर

Published

on

Loading

ल्हासा। चीन के शीर्ष राजनीतिक सलाहकार यू झेंगशेंग ने मंगलवार को तिब्बत के धार्मिक मामलों के कानून सम्मत प्रबंधन और तिब्बती बौद्ध धर्म की मान्यताओं को बनाए रखने का आह्वान किया है।

तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर अपने भाषण में चीन की पीपुल्स पॉलिटिकल कंसल्टेटिव कांफ्रेस की राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष यू ने तिब्बत में कानून आधारित शासन बनाए रखने पर जोर दिया। यू ने कहा, “धार्मिक मामलों को कानून के अनुसार प्रबंधित किया जाना चाहिए। कानूनी और न्यायिक चिंतन के जरिए समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए। तिब्बती बौद्ध धर्म में पूजा की सही व्यवस्था बनाए रखी जानी चाहिए।”

उन्होंने कहा कि अलगाववाद के खिलाफ अभियानों और अलगाववादी गतिविधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कानून के दायरे में की जानी चाहिए। यू रविवार को तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र की राजधानी ल्हासा पहुंचे। वह तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित कार्यक्रमों में केंद्रीय सरकार के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में खाई में गिरी बस, 28 की मौत

Published

on

Loading

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बलूचिस्तान में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक बस के खाई में गिर जाने से 28 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बस ग्वादर से क्वेटा जा रही थी। इसी दौरान बस का एक टायर फट गया और अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए बसिमा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। सूत्रों ने कहा, कुछ घायलों की हालत गंभीर है, इसलिए मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।” ।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि इस कठिन समय में हम शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं। प्रधानमंत्री शरीफ और बुगती ने अधिकारियों को घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया है।

सीएम बुगती ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। पाकिस्तान में सड़कों की हालत खराब होने से अक्सर हादसे होते रहते हैं। इसकी मुख्य वजह निवेश की कमी बताई जा रही है।

 

Continue Reading

Trending