Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

तानाशाह के निशाने पर दुनिया के 15 अहम ठिकाने, कभी भी हो सकता है हमला

Published

on

Loading

सोल। नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन के परमाणु हमले की हिट लिस्ट में अमरीका और जापान के बड़े शहर शामिल हैं। थिंक टैंक यूरोपियन कमीशन ऑफ फॉरेन रिलेशन की रिपोर्ट के मुताबिक नॉर्थ कोरिया की हिट लिस्ट में से ज्यादातर अमेरिका और उसके साथी देश जापान और साउथ कोरिया के हैं। इस लिस्ट को प्योंग्यांग के स्टेट मीडिया की तबाही की धमकियों के बाद तैयार किया है।

इस एजेंसी की मानें तो नॉर्थ कोरिया वाशिंगटन में स्थित व्हाइट हाउस व पेंटागन के अलावा अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया में स्थित सरकारी इमारतों और सैन्य ठिकानों पर परमाणु हमला कर सकता है। लिस्ट में अमरीका के व्हाइट हाऊस, पैंटागन, सरकारी इमारत, मैनहट्टन, गुआम (हवाई) और जापान के क्योटो और टोक्यो सहित 15 नाम दर्ज हैं।

इसके अलावा जापान के शहरों में क्योटो, योकोहामा, ओसाका और टोक्यो किम के निशाने पर हो सकते हैं। साउथ कोरिया की राजधानी सियोल, देगु और जोंगवोन भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं।

बता दें कि प्योंगयांग लगातार अमरीकी शहरों और एशिया-प्रशांत क्षेत्र में वॉशिंगटन के अड्डों पर हमले की धमकी देता रहा है जबकि उत्तर कोरियाई मीडिया ने फिर से धमकी दी है कि प्योंगयांग की सेना अमरीका और प्रशांत क्षेत्र में मौजूद इसके सैन्य अड्डों पर किसी भी वक्त हमले के लिए तैयार है।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में खाई में गिरी बस, 28 की मौत

Published

on

Loading

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बलूचिस्तान में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक बस के खाई में गिर जाने से 28 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बस ग्वादर से क्वेटा जा रही थी। इसी दौरान बस का एक टायर फट गया और अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए बसिमा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। सूत्रों ने कहा, कुछ घायलों की हालत गंभीर है, इसलिए मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।” ।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि इस कठिन समय में हम शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं। प्रधानमंत्री शरीफ और बुगती ने अधिकारियों को घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया है।

सीएम बुगती ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। पाकिस्तान में सड़कों की हालत खराब होने से अक्सर हादसे होते रहते हैं। इसकी मुख्य वजह निवेश की कमी बताई जा रही है।

 

Continue Reading

Trending