Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

मुंबई हमले के बाद तटीय सुरक्षा के महत्व का पता चला : राजनाथ

Published

on

राजनाथ

Loading

राजनाथपणजी| केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को यहां कहा कि साल 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद तटीय सुरक्षा के महत्व का पता चला। सिंह भारतीय तटरक्षक द्वारा गश्ती पोत आईसीजीएस सारथी को सेवा में शामिल किए जाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम से इतर मौके पर बोल रहे थे।

भारतीय तटरक्षक को “समुद्री सुरक्षा का केंद्रीय स्तंभ” बताते हुए सिंह ने कहा, “साल 2008 में आतंकियों ने तटीय सुरक्षा की खामियों का लाभ उठाकर समुद्री मार्ग के जरिए मुंबई पर हमला किया, जिसके बाद तटीय सुरक्षा का महत्व पता चला।”

उन्होंने कहा कि आईसीजीएस द्वारा भारतीय समुद्री तट के संवेदनशील स्थानों सहित अंडमान द्वीप समूह और अरब सागर में जहाजों की आवाजाही पर नजर रखी जाएगी।

मनोरंजन

AK-47 से था सलमान को मारने का प्लान, पाकिस्तान से हथियार मंगवाने वाले लॉरेंस बिश्नोई के 4 शूटर गिरफ्तार

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को उनके पनवेल स्थित फार्महाउस पर मारने की प्लानिंग रची गई थी। पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के 4 शूटरों को गिरफ्तार किया है जिनसे पूछताछ में ये चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बताया जा रहा कि सलमान के घर फायरिंग वाली घटना से एक महीने पहले सलमान को मारने का प्लान बनाया गया था, लेकिन शूटरों के पास समय से हथियार न पहुंचने के कारण उनके मंसूबे कामयाब नहीं हो सके।

जेल में बंद गैंगेस्टर लॉरेंस बिश्नोई, कनाडा में रहने वाला उसका चचेरा भाई अनमोल बिश्नोई और गोल्डी बरार, इन तीनों ने पाकिस्तान स्थित हथियार सप्लायर से एके-47, एम-16 और एके-92 समेत कई अत्याधुनिक हथियार मंगवाए थे। प्राथमिक पूछताछ में शूटरों ने अजय कश्यप नामक शख्स के बारे में बताया है, जो पाकिस्तान में रहने वाले डोगा नाम युवक के संपर्क में थे। उसके जरिए पाकिस्तान से M-16, AK-47 और AK-92 खरीदने का प्लान था। इन चारों ने सलमान खान के फार्म हाउस और शूटिंग प्लेस की रेकी की थी।

शूटरों के नाम धनंजय उर्फ ​​अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ ​​नहवी, वासपी खान उर्फ ​​वसीम चिकना, रिजवान खान उर्फ ​​जावेद खान बताए जा रहे हैं। बता दें कि अप्रैल महीने में सलमान खान पर हमला करने की कोशिश हुई थी, लेकिन पुलिस ने उस कोशिश को नाकाम कर दिया था। मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई, संपत नेहरा, गोल्डी बरार समेत 17 से ज्यादा लोगों के खिलाफ FIR दर्ज है।

आपको बता दें कि इसी साल 14 अप्रैल को सलमान के घर पर लॉरेंस गैंग से जुड़े दो शूटरों ने फायरिंग की थी। सुबह-सुबह दो अनजान लोगों ने सलमान खान ने सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर तीन से चार राउंड हवाई फायरिंग की। दोनों शूटर बाइक से आये थे और फिर हवा में फायरिंग करके भाग गए। हालांकि बाद में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

 

Continue Reading

Trending