Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

डेरा प्रमुख पर फैसले के मद्देनजर पंजाब-हरियाणा में अलर्ट

Published

on

Loading

चंडीगढ़, 16 अगस्त (आईएएनएस)| डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह द्वारा एक ‘साध्वी’ के साथ किए गए कथित दुष्कर्म के मामले में विशेष सीबीआई अदालत के संभावित फैसले से पहले पंजाब और हरियाणा में प्रशासन ने बुधवार को दोनों राज्यों की पुलिस को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। दोनों राज्यों के सूत्रों ने कहा कि यदि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की अदालत डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के खिलाफ फैसला सुनाती है तो पुलिस को ऐसी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है।

दोनों राज्यों के पुलिस महानिदेशक बुधवार को नई दिल्ली में गृह मंत्रालय के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे और इस बारे में चर्चा करेंगे और फैसला सिंह के खिलाफ जाने की स्थिति में केंद्रीय सुरक्षाबल की मांग करेंगे।

चंडीगढ़ के निकट स्थित पंचकुला अदालत (हरियाणा) कुछ वर्षो से सिंह के मामले की सुनवाई कर रही है।

डेरा प्रमुख की एक पूर्व महिला अनुयायी ने उनपर आरोप लगाया है कि यहां से 260 किलोमीटर दूर हरियाणा के सिरसा शहर के बाहरी इलाके में स्थित विशाल डेरा परिसर के अंदर रहीम ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

सीबीआई ने सिंह के खिलाफ मामले की जांच की है।

डेरा सच्चा सौदा प्रबंधन ने सिंह के खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों का खंडन किया है।

हत्या, साजिश और दुष्कर्म के आरोपों के बावजूद सिंह को हरियाणा पुलिस की तरफ से जेड-श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई गई है और वह बुलेट प्रूफ एसयूवी वाहनों के काफिले में घूमते हैं।

हरियाणा, पंजाब और अन्य जगहों पर उनके लाखों अनुयायी हैं।

Continue Reading

नेशनल

राजकोट गेम जोन अग्निकांड : फरार चल रहा चौथा आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, पुलिस ने 7 लोगों पर दर्ज किया है केस

Published

on

Loading

राजकोट। गुजरात के टीआरपी गेम जोन अग्निकाण्ड हादसे में फरार चल रहे एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी राजस्थान के सिरोही जिले के आबू रोड से हुई है। इस प्रकार अब तक मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने घटना में सात लोगों पर केस दर्ज किया है। गुजरात पुलिस को सूचना मिली थी कि हादसे से जुड़ा आरोपी राजस्थान में हो सकता है।

सोमवार रात करीब आठ बजे पालनपुर (गुजरात) की लोकल क्राइम ब्रांच की टीम ने आबूरोड शहर पुलिस की मदद से सदर बाजार स्थित कपड़े की एक दुकान पर दबिश दी और यहां से आरोपी धवलभाई पुत्र भरतभाई ठक्कर को हिरासत में लिया। उसे सिटी थाने लाया गया और यहां से पालनपुर क्राइम ब्रांच की टीम उसे लेकर राजकोट रवाना हो गई।

गौरतलब है कि राजकोट में अवैध रूप से संचालित गेम जोन में लगी भीषण आग से 12 बच्चों समेत 28 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में घायल कई लोग अब भी अस्पताल में जीवन व मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। गुजरात पुलिस ने मामले में सात लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें धवल ठक्कर, अशोक सिंह जडेजा, किरीट सिंह जडेजा, प्रकाशचंद हिरण, राहुल राठौड़, युवराज सिंह सोलंकी और मैनेजर नितिन जैन शामिल हैं।

पुलिस से तीन आरोपियों युवराज, राहुल और नितिन जैन को हादसे के बाद गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें सोमवार को कोर्ट पेश किया गया। कोर्ट ने 14 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया। पुलिस को अन्य आरोपियों की तलाश है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी गुजरात से सटे राजस्थान में जा सकते हैं। इसलिए दोनों राज्यों की बॉर्डर से लगते थानों में अलर्ट किया गया है।

Continue Reading

Trending