मनोरंजन
डायरेक्टर का नाम सुन झट से काम के लिए तैयार हो गई सोनम
नई दिल्ली। अभिनेत्री सोनम कपूर ने बताया कि वह अभिनेता संजय दत्त की आगामी बायोपिक में फिल्मकार राजकुमार हिरानी के साथ काम करने का मौका मिलने पर कूद पड़ी थीं। कहा जा रहा है कि इस बायोपिक में ‘नीरजा’ अभिनेत्री संजय दत्त की प्रेमिका के रूप में दिखेंगी।
अपने किरदार के बारे में पूछे जाने पर सोनम ने फोन पर आईएएनएस से कहा, “दुर्भाग्य से मैं नहीं बता सकती। लेकिन, मैं राजू हिरानी की बड़ी प्रशंसक हूं। मैंने उनकी सभी फिल्में देखी हैं। मौका मिलने पर मैं कूद पड़ी। मेरा हाल यह था कि कुछ भी करना हो, बताओ क्या करना है।”
संजय दत्त की बायोपिक में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा, परेश रावल, मनीषा कोइराला, करिश्मा तन्ना, विक्की कौशल, दीया मिर्जा और जिम सार्भ जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में हैं।
यह फिल्म का दिसंबर में रिलीज होगी।
प्रादेशिक
मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव
मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।
बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।
इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
पाकिस्तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत
-
नेशनल3 days ago
पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर में बोले अमित शाह, पीओके भारत का है और हम इसे लेकर रहेंगे
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
अपने नकारात्मक नैरेटिव में फंस गई है बीजेपी, 140 सीटें जीतना भी मुश्किल: अखिलेश यादव
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
कानपुर के 10 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’
-
नेशनल23 hours ago
ऊंचाहार से सपा विधायक मनोज पांडे बीजेपी में शामिल, मुश्किल में कांग्रेस
-
नेशनल23 hours ago
‘बहुमत नहीं मिला तो क्या होगा बीजेपी का प्लान बी’, अमित शाह शाह का जवाब हो रहा वायरल
-
नेशनल21 hours ago
जनता-जनार्दन ने 4 चरणों में ही इंडी गठबंधन को चारों खाने चित्त कर दिया है : पीएम मोदी