Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

ट्विटर पर श्रुति के चाहने वालों की संख्या 30 लाख के पार

Published

on

Loading

मुंबई।  अभिनेत्री श्रुति हासन ने ट्विटर पर अपने फॉलोवर्स की संख्या 30 लाख के पार होने के बाद अपने प्रशंसकों को धन्यवाद दिया और उन्होंने ज्यादा प्यार और ज्यादा खुशी देने की आशा भी व्यक्त की। दिग्गज अभिनेता कमल हासन और सारिका की बेटी ने ट्वीट किया, “30 लाख के लिए धन्यवाद। इसके लिए सभी को प्यार। यहां अधिक खुशी और अधिक प्यार मिले।”

अभिनेत्री अपने प्रशंसकों के साथ निजी और पेशेवर जीवन को साझा करने के लिए माइक्रो ब्लॉगिंग साइट का उपयोग करती हैं।

श्रुति ने दक्षिणी भारतीय फिल्मों में काम करने के साथ-साथ गाना भी गाया है। बॉलीवुड में उनकी नई फिल्म ‘वेलकम बैक’ है। इसमें वह जॉन अब्राहम के साथ थीं।

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending