Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

टेलर स्विफ्ट कमाल हैं : रीटा

Published

on

Loading

गायिका रीटा ओरा पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट के लिखे गीतों की कायल हैं। उन्होंने स्विफ्ट की तारीफ भी की। वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, ओरा ने वेबसाइट नॉइसी को बताया, “मुझे लगता है कि वह हमारी पीढ़ी की सबसे कमाल की गीतकार हैं। मैं सिर्फ यह कह नहीं रही, मैं सचमुच उनके संगीत की कायल हूं।”

रीटा का ऐसे समय स्विफ्ट की तारीफ करना जब वह उनके पूर्व प्रेमी स्कॉटिश डीजे कैल्विन हैरिस के साथ हैं, कुछ लोगों को हैरत में डाल रहा है।

रीटा का मानना है कि संगीत जगत की सभी महिलाओं को एक-दूसरे का साथ देना चाहिए। यहां तक कि उन्होंने अपनी साथी गायिकाओं की सार्वजनिक रूप से तारीफ करने को अभियान बना लिया है।

 

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामला: पुलिस ने एक और आरोपी को फरीदाबाद से पकड़ा, आज होगी कोर्ट में पेशी

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मुंबई पुलिस की ये छठवीं गिरफ्तारी है। जिस शख्स को पुलिस ने पकड़ा है उसका नाम हरपाल सिंह है और उसे हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की आज MCOCA कोर्ट में पेशी भी होगी।

मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी बताया कि आरोपी हरपाल सिंह को मंगलवार तड़के मुंबई लाया गया और उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। मुंबई पुलिस ने अब तक इस मामले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक अन्य सदस्य और आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी ने पूछताछ के दौरान इस मामले में सिंह की संलिप्तता को उजागर किया था।

बता दें कि पुलिस ने रफीक चौधरी को इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि सिंह ने रफीक चौधरी को सलमान खान के आवास के आसपास ‘रेकी’ करने के लिए कहा था और इस काम के लिए उसे दो से तीन लाख रुपये भी दिए थे। वर्तमान में गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती सेंट्र्ल जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई का नाम गोलीबारी मामले में सामने आया है। माना जा रहा है कि अनमोल अमेरिका या कनाडा में है।

Continue Reading

Trending