Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

टीवी शो ‘चिड़ियाघर’ की टीम को पसंद है कैरम खेलना

Published

on

Loading

लोकप्रिय हास्य टीवी शोचिड़ियाघरके सभी कलाकार दर्शकों को हंसाकर लोटपोट करने के लिए दिनरात काम करते हैं। इसलिए इस तनाव से बचने के लिए वे कैरम और यूएनओ कार्ड से खुद का मनोरंजन करते हैं। शो में कोयल का किरदार निभा रही अदिति साजवान कहती है, “चिड़ियाघर की पूरी टीम एक परिवार की तरह है और इसलिए अपने परिवार के साथ जुड़ाव बहुत जरूरी है। हम अपने खाली समय में मोबाइल से दूरी बनाकर दोस्तों के साथ बात करते हैं। मुझे अपने सहकर्मियों के साथ खेलना बहुत पसंद है। हम कैरम खेलते हैं।
अदिति के अलावा शो में राजेंद्र गुप्ता, परेश गनात्रा, सुमित अरोड़ा, सारांश वर्मा, शफाक नाज, तृषिका त्रिपाठी, जीतू शिवहारे और केतना करांदे हैं।

 

 

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending