Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

जेमी पर भड़कीं कोल

Published

on

Loading

रियलिटी टीवी हस्ती कोल कार्दशियां अपने पिता का भद्दा मजाक बनाने के कारण अभिनेता जेमी फॉक्स पर भड़क गईं। ब्रुस को लेकर अफवाहें हैं कि उन्होंने लिंग परिवर्तन करवाया है। वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, 30 वर्षीया कोल ने कहा कि उनके सौतेले पिता के बारे में ऐसा भद्दा मजाक करना शर्मनाक है।

उन्होंने ‘द इनसाइडर’ को बताया, “मुझे लगता है कि यह शर्मनाक है, बहुत नीच है। मैं जेमी को जानती हूं, इसलिए मुझे यह भी पता है कि उन्होंने ऐसी शर्मनाक बात क्यों कही।”

कोल परिवार की अकेली सदस्य नहीं हैं, जिसने ब्रुस का बचाव किया है। ब्रुस के बेटे बर्ट ने भी अपने पिता का बचाव किया है।

जेमी ने रविावार को आईहार्ट रेडियो पुरस्कार समारोह के दौरान मंच पर टिप्पणी करते हुए कहा था, “हमें ब्रुस जेनर मिल गए हैं जो यहां अपनी संगीत प्रस्तुति देंगे। वह खुद ही लड़के और लड़की की आवाज में युगल गीत गाएंगे।”

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending