ऑफ़बीट
जानें-कौन सा देश है जहां आयोजित होता अश्लीलता का खुला खेल
पहली दिसंबर को दुनियाभर में वर्ल्ड एड्स डे मनाया जाता है। लोगों को इस जानलेवा और गंभीर बीमारी से बचाने के लिए देश के कोने–कोने में जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं। लेकिन दुनिया में एक देश ऐसा ऐसी भी है, जहां एड्स जागरूकता के नाम पर शर्मनाक कॉन्टेस्ट का आयोजन कर फूहड़ता का प्रदर्शन किया जाता है। हम बात कर रहे हैं हर साल 1 दिसंबर हो होने वाले Miss Condom Contest की। जहां अश्लीलता का खुलेआम प्रदर्शन होता है और इसी वजह से ये कॉन्टेस्ट हमेशा से विवादों में रहा है। हर साल थाईलैंड में Miss Condom कॉन्टेस्ट आयोजित किया जाता है। इस कॉन्टेस्ट में सेफ सेक्स और एड्स के प्रति जागरूकता को फैलाने के लिए रैली निकाली जाती है।
इस रैली में जिस तरह से लड़कियों की गतिविधियां होती है, उसकी वजह से स्थानीय लोग इसे फूहड़ करार देते हैं। इस कॉन्टेस्ट में हर साल 4 देशों की खूबसूरत मॉडल हिस्सा लेती हैं। जो इस कॉन्टेस्ट में जीत जाती है उसे ‘मिस कंडोम’ का खिताब दे दिया जाता है। इस कॉन्टेस्ट में रैली निकालकर लोगों को मुफ्त कंडोम बांटे जाते हैं। लोग नाच-गाकर एड्स और एसटीडी रोगों के बारे में लोगों को जानकारी देते हैं। साथ् ही उन्हें सुरक्षित यौन संबंधों के लिए प्रेरित करते हैं। इस कॉन्टेस्ट के साथ विवाद जुड़ा है। यहां इस प्रतियोगिता के दौरान लड़कियों के बीच कंडोम को गुब्बारे की तरह फुलाने का कॉम्पिटीशन होता है। स्थानीय लोग इसकी आलोचना करते हैं, लेकिन फिर भी हर साल ये प्रतियोगिता रखी जाती है।
ऑफ़बीट
Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने
नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।
जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।
एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।
ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?
एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’
-
लाइफ स्टाइल29 mins ago
गर्मियों में रोजाना मूली खाने से होंगे कई फायदे, आज ही करें डाइट में शामिल
-
नेशनल2 days ago
केजरीवाल ने किया 10 गारंटियों का एलान- 24 घंटे मुफ्त बिजली, सभी बच्चों को मुफ्त शिक्षा का वादा
-
नेशनल2 days ago
तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में बम बनाने को एक कुटीर उद्योग बना दिया है : पीएम मोदी
-
मनोरंजन2 days ago
आ गई ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज डेट, सनी देओल के साथ आयुष्मान खुराना भी आएंगे नजर
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
पीएम मोदी के नामांकन से पहले अमित शाह और सीएम योगी पहुंचे वाराणसी, तैयारियों का लिया जायजा
-
नेशनल2 days ago
पीएम मोदी केवल धर्म के नाम पर वोट मांगते हैं : प्रियंका गांधी
-
नेशनल1 day ago
बाराबंकी के हैदरगढ़ में बोले CM योगी- ये चुनाव रामभक्तों और रामद्रोहियों के बीच
-
नेशनल1 day ago
अखिलेश यादव ने दी बीजेपी को चेतावनी, कहा- वोट डालने से किसी को रोका तो