Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

जानिए इस हिन्दू दलित महिला के बारे में जिसने पाकिस्तान में इतिहास रच दिया है

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तान में कृष्णा कोहली ने पहली दलित हिंदू महिला सीनेटर बन इतिहास रच दिया है। वे पाक की पहली दलित हिंदू महिला हैं जो सीनेटर बनीं हैं। वास्तव में यह बड़ी उपलब्धि है जिसके लिए उन्हें पूरी दुनिया शुभकामनाएं दे रही हैं।

कृष्णा का सीनेटर बनने का सफर इतना आसान नही रहा। ये बहुत कम लोगों को ही पता होगा कि इस मुकाम तक पहुंचे के लिए कृष्णा कोहली को अपने जीवन में कितना संघर्ष करना पड़ा।

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि कृष्णा को गरीबी के कारण बंधुआ मजदूरी भी करनी पड़ी। बचपन में उन्हें व उनके परिवार को बंधक बना लिया गया। जहां उनसे बंधुआ मजदूरों की तरह काम करवाया जाता था।

कृष्णा कोहली की छोटी उम्र में शादी कर दी गई। जिस समय कृष्णा की शादी हुई उस समय उनकी उम्र सिर्फ 16 साल थी। शादी के बाद पति लालचंद का साथ मिला और उन्होंने पढ़ाई जारी रखने में काफी मदद की। 2013 में कृष्णा ने सिंध विश्वविद्यालय से समाज शास्त्र में मास्टर्स की डिग्री हासिल की।

पढ़ाई के साथ-साथ कृष्णा समाज सेवा भी करती थी। उन्हें साल 2007 में इस्लामाबाद में आयोजित तीसरे मेहरगढ़ मानवाधिकार नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर के लिए चुना गया था।

कहा जा सकता है कि कृष्णा कोहली का राजनीति में आना महज एक संयोग ही था। वे एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) से जुड़ी थीं।

बाद में उनके भाई को यूनियन काउंसिल बेरानो का चेयरमैन के रूप में चुना गया। वहीं, फरवरी 2018 में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने उन्हें अल्पसंख्यक के लिए सीनेट की एक सीट पर उन्हें नामित किया। इसके चुनाव में वे जीत गईं।

 

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending