Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

जाट नेता को थप्पड़ मारने के बाद मारपीट में 20 घायल

Published

on

Loading

चंडीगढ़, 14 अगस्त (आईएएनएस)| सरकारी नौकरियों व शैक्षिक संस्थानों में जाट समुदाय को आरक्षण देने की मांग को लेकर आंदोलन करने वाले जाट नेता यशपाल मलिक को सोमवार को हरियाणा के गांव में थप्पड़ मारा गया। इसके बाद हुई मारपीट में करीब 20 लोग घायल हो गए। मलिक दूसरे जाट नेताओं के साथ फतेहाबाद जिले के तोहाना के पास समाइन गांव में समुदाय की एक रैली को संबोधित करने गए थे। वहां एक व्यक्ति ने मलिक को थप्पड़ मार दिया। चंडीगढ़ से समाइन की दूरी 170 किमी है।

हमलावर को मलिक के समर्थकों ने पकड़ लिया। इसे लेकर मलिक के समर्थकों व प्रतिद्वंद्वी समूह में झड़प हुई। झड़प के दौरान करीब 20 लोग घायल हो गए।

पुलिस ने प्रतिद्वंद्वी समूह के लोगों को तितर-बितर करने के लिए बल का इस्तेमाल किया।

मलिक ने इसे खुद को मारने का प्रयास बताया और इस घटना के लिए भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ जाट नेता को जिम्मेदार ठहराया।

घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। हालात पर नियंत्रण के लिए पुलिस बल को भेजा गया है।

हरियाणा पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, हम स्थिति पर करीब से नजर रखे हैं। हमले के पीछे के लोगों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

यशपाल मलिक अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष हैं। समिति ने जनवरी 2016 में आरक्षण की मांग को लेकर 50 दिनों तक आंदोलन किया था। इस हिंसक आंदोलन में कम से कम तीस लोग मारे गए थे।

Continue Reading

नेशनल

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को बताया देश के लिए काला धब्बा, कहा- उसे जनता से कोई सरोकार नहीं

Published

on

Loading

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को देश के लिए काला धब्बा बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की जनता से कोई सरोकार नहीं है, वो सिर्फ और सिर्फ अपने राजनीतिक हितों के बारे में सोचती है। उन्होंने कहा, अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है। गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा आज की तारीख में कांग्रेस देश और लोगों के लिए काला धब्बा (Black Spot) बन चुकी है। कांग्रेस के नेता विदेशों में जाकर देश को गाली देते हैं।

गिरिराज सिंह ने कहा कि यही इन लोगों का चाल, चरित्र और चेहरा है। इन लोगों पर भरोसा करना देश को खतरे में डालने के बराबर है। बीजेपी नेता ने कहा कांग्रेस हमेशा से ही देश के लोकतंत्र को बदनाम करती आई है। कांग्रेस कभी भी देश के लोगों के भले के बारे में नहीं सोच सकती। कांग्रेस के नेताओं ने वैश्विक मंच पर हमेशा से ही देश को अपमानित किया है, जो किसी भी मायने में उचित नहीं है। यह कहना गलत नहीं होगा कि कांग्रेस देश के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए काला धब्बा बन चुकी है।

बता दें कि गिरिराज सिंह बीजेपी (BJP) के प्रखर नेताओं में से एक हैं, जो किसी ना किसी मसले को लेकर कांग्रेस पर हमलावर रहते हैं। शायद ही ऐसा कोई मुद्दा हो, जिसे लेकर वो कांग्रेस को घेरने से चूकते हों। उनके द्वारा दिए गए बयान हमेशा से ही सुर्खियों में रहते हैं। फिलहाल, वो बेगूसराय से सांसद हैं। इस बार भी उन्हें इसी सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया था, जहां से उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की। इस बार भी उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

Continue Reading

Trending