Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

जल्द दिखेगा ‘जज्बा’ का ट्रेलर

Published

on

Loading

मुंबई| फिल्मकार संजय गुप्ता की फिल्म ‘जज्बा’ का ट्रेलर जल्द नजर आएगा। इस पर काम शुरू कर दिया गया है। इसकी जानकारी स्वयं गुप्ता ने दी। उनकी इस फिल्म से ऐश्वर्य राय पांच साल बाद फिल्मों में वापसी कर रही हैं। गुप्ता ने ट्विटर पर इस बारे में बताया। उन्होंने लिखा, “फिल्म ‘जज्बा’ का ट्रेलर तैयार किया जा रहा है। टीजर तैयार है और हम ट्रेलर पर काम कर रहे हैं। मैं इसे लेकर अपनी पहली फिल्म के जितना ही उत्साहित हूं।”

गुप्ता की एक्शन फिल्म ‘जज्बा’ का ट्रेलर 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर जारी किया जाना है। उन्होंने जून में ही ट्विटर पर इसकी जानकारी दी थी।फिल्म में इरफान खान, अतुल कुलकर्णी, जैकी श्रॉफ, चंदन रॉय सान्याल और शबाना आजमी की भी प्रमुख भूमिका है। फिल्म नौ अक्टूबर को प्रदर्शित होने वाली है, जिसका ऐश्वर्य के प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

मनोरंजन

नहीं रहे दंगल गर्ल जायरा वसीम के पिता, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट

Published

on

Loading

मुंबई। दंगल गर्ल जायरा वसीम पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता अब इस दुनिया मन नहीं रहे। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी और लोगों से उन्हें अपनी दुआओं में याद करने की अपील भी की। पूर्व एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक नोट शेयर किया है जिसमें वह पिता के साथ नजर आ रही हैं।

इंस्टाग्राम स्टोरीज पर जायरा वसीम ने नोट में लिखा था, ‘मेरे पिता जाहिद वसीम का निधन हो गया है। मैं सभी से अनुरोध करती हूं कि वो अपनी प्रार्थनाओं में उन्हें याद रखें और उनके लिए अल्लाह से क्षमा मांगें। कृपया प्रार्थना करें कि अल्लाह उनकी कमियों को माफ कर दे, उनकी कब्र को आराम की जगह बनाए, उन्हें किसी भी सजा से बचाए, उन्हें परलोक में आसानी प्रदान करे और उन्हें जन्नत का सबसे ऊंचा स्थान प्रदान करे और उन्हें मगफिरत दे।’

उन्होंने अपने पिता के साथ एक प्यारी-सी तस्वीर भी शेयर की और उनके निधन पर एक भावुक नोट लिखा। जायरा ने लिखा, ‘वास्तव में आंखें आँसू बहाती हैं और दिल दुखी होता है, लेकिन हम वही नहीं कहेंगे जो हमारे भगवान को पसंद हो। मेरे पिता जाहिद वसीम का निधन हो गया है। कृपया उन्हें अपनी दुआओं में याद रखें और अल्लाह से उनकी कमियों को माफ करने, उनकी कब्र को शांतिपूर्ण बनाने, उन्हें इसके अजाब से बचाने और आगे की उनकी यात्रा को आसान बनाने के लिए कहें। उन्हें आसानी से हिसाब दिया जाए और उन्हें जन्नत और मगरिरा का ऊंचा दर्जा दिया जाए। वास्तव में, हम अल्लाह के हैं और हम उनके ही पास जाएंगे।’

 

Continue Reading

Trending