Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

जम्मू में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलाबारी में जवान घायल

Published

on

Loading

जम्मू एवं कश्मीरजम्मू, जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) तथा नागरिक ठिकानों पर पाकिस्तानी सेना की ओर से अकारण हुई गोलाबारी में एक भारतीय जवान घायल हो गया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि नियंत्रण रेखा पर मेंढर सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने अचानक ही भारी मोर्टार दागना और गोलीबारी शुरू कर दी थी। घायल जवान को सैन्य अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने यहां कहा कि पाकिस्तान ने सेना और नागरिक ठिकानों पर हमले के लिए 120 मिलीमीटर की गोलियां और 82 मोर्टारों का इस्तेमाल किया। उनके मोर्टार यहां रहने वाले स्थानीय नागरिकों के इलाके के पास गिरे हैं।

अधिकारी ने कहा, “पाकिस्तान की ओर से शनिवार सुबह पांच बजे गोलाबारी शुरू हुई, जो 6.30 बजे तक जारी रही। भारतीय सेना ने भी क्षमता के हथियारों से जवाबी कार्रवाई की।”

पाकिस्तान की सेना भारत की ओर से 29 सितम्बर को की गई ‘सर्जिकल कार्रवाई’ के बाद से ही संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रही है। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संघर्षविराम समझौता 2003 में हुआ था।

जम्मू एवं कश्मीर में दोनों देशों को बांटने वाली नियंत्रण रेखा 740 किलोमीटर लंबी है और पाकिस्तान के साथ 200 किलोमीटर लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखा है।

इस नियंत्रण रेखा की रक्षा दोनों देशों की सेना कर रही है। वहीं, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) भारत में अंतर्राष्ट्रीय सीमा रेखा की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार हैं, तो वहीं पाकिस्तान में उनके रेंजर इसकी रक्षा करते हैं। 

नेशनल

दिल्ली बनी आग की भट्ठी, टूट गए सारे रिकार्ड, पारा 52 डिग्री के पार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली में गर्मी के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। यहाँ पारा 52 डिग्री को भी पार कर गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को दोपहर ढाई बजे मुंगेशपुर में 52 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। जब दिल्ली के मंगेशपुर में तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, उस वक्त का औसत तापमान- 45.8 डिग्री था।

मौसम विभाग के अनुसार अब तक राजधानी में इतना अधिक तापमान कभी दर्ज नहीं किया गया। इससे पहले 15 मई, 2022 को दिल्ली में कॉमनवेल्थ स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स का तापमान 49.2 डिग्री तक पहुंचा था। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को भी इसी तरह की गर्मी रह सकती है। बुधवार के लिए गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद तापमान में कुछ कमी आएगी, लेकिन उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानियां बढ़ा देगी। 31 मई और 1 जून को बूंदाबांदी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि नजफगढ़ और मुंगेशपुर में इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया, क्योंकि ये शहर के बाहरी इलाके थे। उन्होंने कहा, “दूसरा कारण हवा की दिशा है। जब हवा पश्चिम से चलती है तो उन क्षेत्रों को सबसे पहले प्रभावित करती है। चूंकि वे बाहरी इलाके में हैं, तापमान तेजी से बढ़ता है।” श्रीवास्तव ने कहा कि शहर में लू का प्रकोप अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।

मौसम विभाग और डॉक्टरों ने जरूरी काम न हो तो घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। लोग घरों में ही रहें तो लू की चपेट में आने से बच सकते हैं। साथ ही खुद को ठंडा रखने के लिए पानी, नींबू पानी पीते रहें। अगर दोपहर में घर से बार जाना है तो खुद को ढककर निकलें, ताकि लू से बचा जा सके।

Continue Reading

Trending