Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

जदयू ने जारी की लड़की व शराब संग तेजस्वी की फोटो, कहा- मना रहे रंगरेलियां

Published

on

Loading

पटना। जदयू नेताओं ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक लड़की के साथ तेजस्वी यादव की फोटो दिखाई, जिसमें शराब की बोतलें भी दिख रही हैं। जदयू नेताओं ने आरोप लगाया कि लालू और उनके बेटे शराब खुद पीते हैं, लेकिन आरोप दूसरों पर लगाते हैं।

जदयू ने आरोप लगाया है कि राजद अध्यक्ष के बेटे और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव शराब का सेवन करते हैं, इसलिए उनके ब्लड सैंपल की जांच होनी चाहिए। जेडीयू के प्रवक्ता संजय सिंह ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेन्स आयोजित कर दावा किया कि फोटो में दिख रही महिला के साथ तेजस्वी यादव रंगरेलियां मना रहे हैं।

संजय सिंह ने कहा कि लड़की के साथ हाथ में तेजस्वी यादव की यह फोटो कुछ दिन पहले सोशल मीडिया में वायरल हुई थी। हमारा दावा है कि तेजस्वी अब भी शराब का सेवन करते हैं।

इसके बाद पलटवार करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बिहार के सीएम पर हमला बोला। यादव ने कहा कि यह प्रेस कांफ्रेंस नीतीश कुमार के कहने पर की गई है। तेजस्वी ने कहा कि यह तस्वीर वर्ष 2012 की है, जब मैं क्रिकेट खेला करता था। उस समय क्रिकेटरों की पार्टियां भी होती थीं, तो कई लोग सेल्फी लेने आते थे। एक महिला के साथ तस्वीर खिंचवानेे से क्या चरित्र खराब हो जाता है? गांधीजी-नेहरूजी के साथ भी महिलाओं की तस्वीर है, तो क्या उन सभी का चरित्र खराब था?

तेजस्वी ने कहा कि मैं यह पूछना चाहता हूं कि जो फोटो में दिख रहा है, उसमें गलत क्या है? जिस लडक़ी का फोटो दिखाया गया, उसकी शादी हो गई होगी। बच्चे भी हो गए होंगे। उस लडक़ी के परिवार पर क्या गुजर रहा होगा।

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending