Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

चुनाव के मद्देनजर बिहार-यूपी सीमा पर चौकसी बढ़ी

Published

on

Loading

बलिया। बिहार विधानसभा चुनाव की आहट मिलते ही अधिकारियों ने सुरक्षा को चौकस करने की तैयारी शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश का बलिया बिहार राज्य का पड़ोसी जनपद है, लिहाजा यहां भी पैनी नजर रखी जा रही है।

बलिया के जिलाधिकारी मुरली मनोहर लाल और सिवान (बिहार) के डीएम एवं अन्य अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें दोनों राज्य की सीमा पर चौकसी बरतने पर मंथन हुआ। डीएम मुरली मनोहर लाल ने सिवान के डीएम महेंद्र कुमार को आश्वस्त किया कि जिले से कोई भी अवैध सामान या अराजक तत्वों की आवाजाही नहीं हो सकेगी।

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बिहार से सटे सीमावर्ती थानों के प्रभारी विशेष नजर रखें। कोई भी अराजक तत्व इधर-उधर न जाने पाए। अवैध सामान, मादक पदार्थ या अवैध अस्त्र-शस्त्र भी कोई न ले जाए। सीमा पर कुछ भी संदिग्ध दिखे तो उसकी कड़ी जांच करने के बाद ही जाने दिया जाए। उन्होंने कहा कि सीमा से सटे पुल पर होने वाली आवाजाही पर कड़ी नजर रहे। इसके अलावा घाटों पर भी चलने वाली नावों से भी कुछ अवैध सामग्री न आने-जाने पाए। डीएम ने घाटवार नावों की सूची भी देने का निर्देश दिया।

प्रादेशिक

फैजाबाद में बीजेपी की हार के बाद लोगों को गालियां देते हुए बनाया वीडियो, दो युवक गिरफ्तार

Published

on

Loading

गाजियाबाद। फैजाबाद लोकसभा सीट से बीजेपी की हार के बाद वहां के लोगों को गाली देते हुए वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक युवक का नाम दक्ष चौधरी है। दक्ष वही शख्स है जिसने चुनाव प्रचार के दौरान कन्हैया कुमार को थप्पड़ जड़ दिया था।

सहायक पुलिस आयुक्त, शालीमार गार्डन, सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि 6 जून को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के बारे में जानकारी मिली थी जिसमें मतदाताओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने की नीयत से अभद्र टिप्पणी की गई है। इसका तत्काल संज्ञान लेकर थाना टीला मोड़ पर केस दर्ज कर दोनों नामजद अभियुक्तों को हिरासत में ले लिया गया है। गाजियाबाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 295ए और 504 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

आरोपी दक्ष चौधरी हिंदू रक्षा दल (एचआरडी) से भी जुड़ा हुआ है। वह गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ इलाके का रहने वाला है। इससे पहले वह नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारकर चर्चा में आया था।

 

Continue Reading

Trending