Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

चंडीगढ़ व आसपास के क्षेत्रों में बारिश

Published

on

Loading

चंडीगढ़, 11 जुलाई (आईएएनएस)| चंडीगढ़ और पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में 12 दिनों की देरी के बाद मंगलवार सुबह को हल्की बूंदाबांदी के साथ मानसून ने दस्तक दी। चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई।

पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की खबरें हैं।

क्षेत्र में मानसून के 29 से 30 जून के आसपास आने की उम्मीद थी जो इस साल देरी से आया है।

मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मानसून में देरी ने पंजाब और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में उमस और उच्च तापमान की स्थिति पैदा की। यहां अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस और आर्द्रता का स्तर 70 से 95 प्रतिशत दर्ज किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि पिछले महीने के आखिर में दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) तक पहुंचने के बाद मानसून कमजोर पड़ गया था।

पंजाब और हरियाणा में अगले दो-तीन दिनों तक गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

Continue Reading

नेशनल

जेडीयू ने केंद्र सरकार से कर दी बड़ी मांग, अब क्या करेंगे मोदी-शाह

Published

on

Loading

नई दिल्ली। एनडीए की दिल्ली में मीटिंग से पहले नीतीश कुमार की पार्टी ने केंद्र सरकार से बड़ी मांग कर दी है। जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने कहा है कि बिहार को स्पेशल राज्य का दर्जा मिलना चाहिए।

केसी त्यागी ने कहा कि आज दिल्ली में एनडीए की बैठक है जिसमें सभी घटक दल के नेताओं को बुलाया गया है। नीतीश कुमार जी भी इसमें शामिल हो रहे हैं और जेडीयू की तरफ से वह पत्र भी दिया जाएगा, जिसमें एनडीए को सपोर्ट है। नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाए जाने में सपोर्ट है। वो समय अब बीत चुका है और वह कारण अभी भी मौजूद है, जिसकी वजह से हम इंडी गठबंधन से बाहर आए थे। इसलिए वापस जाने का कोई प्रश्न ही पैदा नहीं होता। अगर खड़गे जी और उनकी पार्टी ने बड़ा दिल दिखाया होता तो आज हम यहां नहीं होते। उनके गलत व्यवहार की वजह से हम यहां आए।

जेडीयू स्पष्ट कर चुका है कि यह चुनाव नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में मिला है। कार्यकर्ता अपने नेताओं के लिए कुछ पदों की इच्छा रखते हैं जो गलत नहीं है। हमारा अनकंडीशनल सपोर्ट है। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले जो बिहार की जनता के हित में है। विशेष राज्य के दर्जे के बगेड़ बिहार का विकास असंभव है। उसके लिए 272 का मैजिक नंबर चाहिए जो ना कांग्रेस के पास है, ना इंडी गठबंधन की।

Continue Reading

Trending