Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

चंडीगढ़ : बर्ड फ्लू के कारण सुखना झील परिसर में घेराबंदी

Published

on

Loading

चंडीगढ़| चंडीगढ़ की सुखना झील में एक मृत बत्तख के एच5एन1 संक्रमित पाए जाने के बाद गुरुवार सुबह झील परिसर में घेराबंदी कर दी गई। पूरे इलाके की घेराबंदी के लिए पुलिस और अर्धसैनिक बल अपने मुंह पर मास्क पहनकर झील परिसर में तैनात रहे।

घेराबंदी में सुबह के समय झील परिसर में सैर करने आने वाले लोगों व अन्य आगंतुकों को झील परिसर से दूर रखा गया।

झील परिसर में तैनात पुलिस अधिकारियों ने आईएएनएस को बताया कि परिसर कम से कम दो दिनों तक सभी आगंतुकों के लिए बंद रहेगा।

वन्यजीव एवं पशुपालन विभाग के अधिकारी, शहर में बर्डफ्लू फैलने से रोकने के लिए झील की बत्तखों और कलहंसों को मारना शुरू कर सकते हैं।

हाल के दिनों में झील के कम से कम 30 बत्तखों और कलहंसों की रहस्यमय स्थितियों में मौत हो चुकी है। सुखना झील में लगभग 250 बत्तखें और कलहंस हैं, जो पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हैं।

भोपाल स्थित नेशनल इंस्टीट्यू ऑफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज (एनआईएचएसएडी) द्वारा बुधवार को झील की एक मृत बत्तख के नमूने में एच5एन1 वायरस मौजूद होने की पुष्टि की गई।

झील में पिछले 10 दिनों से बत्तखों की मौत हो रही थी। शुरुआत में अधिकारियों को लगा था कि बत्तखें खाद्य विषाक्तता या ज्यादा खाने के कारण मर रही हैं।

चंडीगढ़ प्रशासन के एक प्रवक्ता ने बताया, “वर्तमान में चंडीगढ़ में बर्डफ्लू फैलने से संबंधिक कोई मूल्यांकन नहीं हुआ है। हालांकि स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है।”

प्रवक्ता ने बताया, “जनता से अपील है कि वह प्रशासन का सहयोग करे।”

सुखना झील, पंजाब और हरियाणी की राजधानी तथा केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में स्थित है।

हरियाणा, पंजाब राज्यपालों, वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य प्रभावी लोगों के निवास झील परिसर के निकट ही स्थित हैं।

प्रादेशिक

ग्रेटर नोएडा में CNG भरवाने को लेकर हुए विवाद में शख्स की पीट-पीटकर हत्या

Published

on

Loading

नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में सीएनजी पंप पर लाइन में लगने को लेकर हुए विवाद में एक शख्स की पीट-पीटकर ह्त्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना इलाके में सोमवार की रात सीएनजी पंप पर लाइन में लगने को लेकर विवाद हो गया। इस पर फॉर्च्यूनर सवार तीन हमलावरों ने गाजियाबाद के अमन कसाना को लाठी-अण्डों से इतना पीटा कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने मंगलवार को जानकारी दी है कि इस हत्या के आरोप में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और एक अन्य आरोपी की भी तलाश की जा रही है।

हत्या की ये घटना सोमवार देर रात ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-तीन थाना क्षेत्र के खेड़ा चौगानपुर इलाके की है। यहां सीएनजी फिलिंग स्टेशन पर गाजियाबाद का 22 साल का निवासी अमन सीएनजी भरवाने के लिए आया था। हालांकि, यहां कतार में लगने के लिए उसका विवाद खैरपुर गुर्जर के निवासी अजय से हो गया।

कतार में लगने को लेकर हुए विवाद में अजय ने अपने दोस्त अंकुश और ऋषभ के साथ मिलकर अमन से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने अमन के सिर पर डंडे से जोरदार वार कर दिया। पुलिस ने बताया है कि घटना के बाद घायल अमन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जानकारी दी है कि अमन के परिजनों की शिकायत के आधार पर प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। हत्या की वारदात में शामिल अजय और ऋषभ को गिरफ्तार कर लिया गया है और तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

Continue Reading

Trending