Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

घाटी में घिरे बादल, तापमान में हल्की वृद्धि

Published

on

Loading

श्रीनगर| जम्मू एवं कश्मीर में शनिवार को तापमान हिमांक से नीचे बना हुआ है, बावजूद इसके शुक्रवार रात के बाद से तापमान में वृद्धि हुई है। स्थानीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “राज्यभर में रातभर बादल घिरे रहने के कारण न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है।”

उन्होंने कहा, “श्रीनगर में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जो शुक्रवार को 5.4 डिग्री नीचे था। इसी तरह, गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जो शुक्रवार को शून्य से 4.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया था। पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से तीन डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले शून्य से 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।”

अधिकारी ने कहा, “लेह में शनिवार को तापमान शून्य से 13.6 डिग्री नीचे और शुक्रवार को शून्य से 17.1 डिग्री नीचे दर्ज किया गया था। करगिल में शनिवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 16.4 डिग्री नीचे और शुक्रवार को शून्य से 16.1 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।”

उन्होंने कहा, “जम्मू में शनिवार को न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जो शुक्रवार को 6.6 डिग्री सेल्सियस था।”

अधिकारी ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान घाटी के पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और हिमपात होंगे, जबकि इसी अवधि में मैदानी इलाकों में बादल घिरे रहेंगे।

प्रादेशिक

बिहार : मुंगेर में हार्ट अटैक से मतदानकर्मी की मौत, हृदय रोग से थे पीड़ित

Published

on

Loading

मुंगेर। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में सोमवार को बिहार के पांच संसदीय क्षेत्रों में मतदान जारी है। इस बीच, मुंगेर में एक मतदानकर्मी की मौत हो गयी है। बताया जाता है कि चक इब्राहिम गांव में मतदान केंद्र संख्या 210 पर शिक्षक ओंकार चौधरी बतौर मतदानकर्मी पहुंचे थे। इसी दौरान सोमवार को वह अचानक गिर गए।

आनन-फानन में इन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक मुंगेर के टेटिया बंबर के जगतपुरा के रहने वाले बताये जाते हैं। इस घटना के बाद हालांकि मतदान केंद्र पर मतदान बाधित नहीं हुआ। जिला प्रशासन ने तत्काल वहां दूसरे मतदानकर्मी को भेज दिया।

परिजनों का कहना है कि शिक्षक चौधरी हृदय रोग से पीड़ित थे और छुट्टी के लिए आवेदन दिया था। छुट्टी मंजूर नहीं हुई तो वह मतदान कराने केंद्र पर पहुंचे थे जहां उनकी मौत हो गयी। प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से उनकी मौत बताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि तीसरे चरण के मतदान के दौरान भी एक पीठासीन पदाधिकारी की मौत हो गयी थी।

Continue Reading

Trending