Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ग्रीस ने तीसरे बेलआउट के लिए समझौता किया

Published

on

Loading

एथेंस| ग्रीस और अंतर्राष्ट्रीय ऋणदाताओं के बीच तीसरे बेलआउट के लिए मंगलवार को एक समझौता लगभग पूरा हो गया। यह जानकारी एक मीडिया रपट से मिली। सरकारी समाचार पत्र काथिमेरिनी के मुताबिक, समझौता सुबह आठ बजे के बाद हुआ। वार्ता सोमवार सुबह से चल रही थी।

वित्त मंत्री यूक्लिड साकालोटोस ने समझौता होने की पुष्टि कर दी है।

उन्होंने कहा, “हम बिल्कुल करीब पहुंच गए हैं। एक-दो छोटी बातें बची हुई हैं।”

सूत्रों के मुताबिक, इस समझौते के तहत सरकार को तुरंत 35 कदम उठाने होंगे।

इन कदमों में जहाजरानी कंपनियों के लिए कर संरचना में बदलाव, जेनरिक दवाइयों की कीमतें घटाना, सामाजिक कल्याण प्रणाली की समीक्षा, वित्तीय अपराध रोकथाम दस्ते (एसडीओई) को मजबूत करना, पहले सेवानिवृत्ति कार्यक्रम से निजात पाना, 2016 तक द्वीपों के लिए कर छूट समाप्त करना, आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (ओईसीडी) द्वारा प्रस्तावित उत्पाद बाजार सुधार लागू करना, ऊर्जा बाजार को नियमन से मुक्त करना और पहले से जारी निजीकरण को आगे बढ़ाना जैसे कदम मुख्य रूप से शामिल हैं।

यदि समझौता पूरा होता है, तो ग्रीस संसद में इस पर गुरुवार को मतदान होगा।

इसके बाद शुक्रवार को यूरो समूह और यूरोजोन के अन्य संसदों में समझौते पर मतदान होगा।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending