Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

गोवा में उठापटक जारी, भाजपा में शामिल होंगे कांग्रेस विधायक गोडिन्हो

Published

on

Loading

BJPपणजी। कांग्रेस के एक विधायक ने पार्टी छोडक़र भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थामने का फैसला किया है।

दाबोलिम निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस विधायक मॉविन गोडिन्हो ने मंगलवार को कहा, 16 दिसंबर को मैं औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो जाऊंगा। कांग्रेस वरिष्ठ नेताओं से जिस प्रकार का व्यवहार करती है, उसका डूबना निश्चित है। कांग्रेस के टिकट पर 2012 में निर्वाचित गोडिन्हो हालांकि, पिछले तीन सालों से भाजपा का समर्थन और कांग्रेस की निंदा करते रहे हैं।

रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने गोवा के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री के अपने पहले कार्यकाल के दौरान करोड़ों रुपए के बिजली घोटाले के मामले में गोडिन्हो के खिलाफ मामला दर्ज किया था और यहां तक कि उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी।

कांग्रेस के राज्य नेतृत्व ने भी दो साल पहले पार्टी के खिलाफ काम करने का आरोप लगाते हुए खुद को गोडिन्हो से दूर कर लिया था। गोडिन्हो की दाबोलिम सीट सत्तारूढ़ भाजपा और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के बीच मतभेद का प्रमुख कारण है। दोनों ही पार्टियां आगामी विधानसभा चुनाव में सीट पर अपना दावा कर रही हैं।

गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पार्सेकर ने सोमवार को महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के दो मंत्रियों को अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया था। उन पर उनके प्रशासन को गलत ढंग से चुनौती देने का आरोप लगाया गया था। हालांकि, पार्सेकर का कहना है कि मंत्रियों की बर्खास्तगी का मतलब यह नहीं है कि गठबंधन समाप्त हो गया है। उन्होंने मंगलवार को कहा था कि सही प्रकार से रखे जाने पर भाजपा एमजीपी नेताओं के प्रस्तावों पर पुनर्विचार करने को तैयार है।

Continue Reading

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending