Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

गोल्फ : भारत के खालिन, हिम्मत, चिराग संयुक्त रूप से आठवें स्थान पर

Published

on

डेनपासार (इंडोनेशिया),भारत के खालिन जोशी, हिम्मत राय,नेशनल गोल्फ चैम्पियनशिप

Loading

डेनपासार (इंडोनेशिया) | भारत के खालिन जोशी, हिम्मत राय और चिराग कुमार यहां जारी बाली नेशनल गोल्फ चैम्पियनशिप के तीसरे दौर के बाद संयुक्त रूप से आठवें स्थान पर हैं। खालिन दूसरे दौर की तुलना में चार स्थान नीचे गए। तीनों खिलाड़ी फोर अंडर 212 स्कोर के साथ मुकाबले में बने हुए हैं।

पहले दौर की समाप्ति के बाद खालिन संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर थे। खालिन ने तीसरे दौर में टू ओवर 74 स्कोर किया। चिराग हालांकि दूसरे दौर की तुलना में आठ स्थान की छलांग लगाने में सफल रहे। हिम्मत ने तीसरे दौर की शुरुआत संयुक्त रूप से 12वें स्थान से की थी। तीसर दौर में वह चार स्थान का फायदा हासिल करने में सफल रहे।

Continue Reading

खेल-कूद

सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Published

on

Loading

मुंबई। सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात राजकीय रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सीआरपीएफ जवान प्रकाश गोविंदा कापड़े जामनेर के गणपती नगर में अपने घर छुट्टी पर आए थे। उन्होंने कथित तौर पर खुद अपने गले में आधी रात के बाद गोली मारी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना करीब 2 बजे हुई। मृतक के आत्महत्या करने के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना के बारे में जब पुलिस से बातचीत कई गई तो पुलिस ने बताया कि यह घटना 14 मई की रात की है। उसने आत्महत्या क्यों की इसके कारण अभी स्प्ष्ट नहीं हो पाए हैं। मगर प्राथमिकी जांच में लगता है कि कापड़े ने कुछ निजी कारणों से खुद को गोली मारी मगर अभी हम पूरी जांच का इंतजार कर रहे हैं।

पुलिस ने आगे बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा जामनेर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और इसके साथ ही मृतक के परिवार के लोगों, उसके सहकर्मियमों और अन्य जान पहचाने के लोगों के पूछताछ शुरु कर दी गई है। आपको बता दें कि मृतक प्रकाश कापड़े मंत्री छगन भुजबल और नारायण राणे के बॉडीगार्ड के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

Continue Reading

Trending