Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

गुजरात में फिर होगी BJP की बम-बम, ओपिनियन पोल में सभी को पिछाड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर सभी सियासी दलों ने मोर्चा संभाल लिया है। प्रदेश में सत्ता संभाल रही भाजपा और अन्य सियासी दलों की नजरें एक बार फिर से जीत दर्ज करने की है। इस बार जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा, यह जानने के लिए एक हिन्दी न्यूज चैनल ने ओपिनियन पोल किया है।

पोल के मुताबिक गुजरात के कुल 182 विधानसभा सीटों में से भाजपा की झोली में 144 से 152 सीटें जा सकती हैं, जबकि कांग्रेस को महज 26 से 32 सीट पर संतोष करना पड़ सकता है। अन्य के खाते में 3 से 7 सीटें जा सकती हैं।

ओपिनियन पोल के मुताबिक पूरे गुजरात में भगवा दल को 50 फीसदी से ज्यादा वोट मिले हैं वहीं कांग्रेस को केवल 30 फीसदी वोटों पर संतोष करना पड़ेगा। माना जा रहा था कि नरेंद्र मोदी के केंद्र में जाने का भाजपा को नुकसान होगा, पर ऐसा बिल्कुल नहीं है। बीजेपी को पिछली बार से भी ज्यादा सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

बता दें कि गुजरात में फिलहाल भाजपा के खाते में 115 सीटें हैं। पोल से साफ है कि राज्य में इस साल दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी भाजपा जीत का परचम लहरा सकती है। मौजूदा ओपिनियन पोल में बीजेपी चौथी बार गुजरात में सरकार बनाने की राह पर है।

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending