Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

गिरिराज के बयान पर लोकसभा की कार्यवाही प्रभावित

Published

on

Loading

नई दिल्ली| केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के सोनिया गांधी को लेकर दिए गए बयान के विरोध में लोकसभा में कांग्रेस सदस्यों ने सोमवार को हंगामा किया, जिससे कार्यवाही कुछ देर के स्थगित कर दी गई। गिरिराज ने अपने एक बयान में कहा था कि क्या सोनिया गांधी के गोरे न होने पर कांग्रेस उनका नेतृत्व स्वीकारती।

बजट सत्र के दूसरे हिस्से को लेकर सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुद्दे को उठाया।

उन्होंने कहा, “लोग महिलाओं के खिलाफ बयान दे रहे हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोनिया गांधी के बारे में अपमानजनक बयान दिया है। यह बयान न सिर्फ देश की महिलाओं के खिलाफ हैं, बल्कि इससे देश का सिर शर्म से झुक गया है।”

सिंधिया ने कहा, “हम न सिर्फ माफी चाहते हैं, बल्कि मंत्री का इस्तीफा भी चाहते हैं। प्रधानमंत्री को भी माफी मांगनी चाहिए।”

इधर, संसदीय कार्य मंत्री एम.वेंकैया नायडू ने कहा कि मुद्दे पर चर्चा की जानी चाहिए, लेकिन प्रधानमंत्री को इसमें नहीं घसीटना चाहिए।

सदन की अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने बयान की निंदा की, लेकिन साथ ही मुद्दे पर आगे चर्चा कराने की भी बात कही।

कांग्रेस सदस्यों ने हालांकि, हंगामा करना शुरू कर दिया, जिससे प्रश्नकाल बाधित हो गया और महाजन ने कार्यवाही 20 मिनट के लिए स्थगित कर दी।

नेशनल

पीएम चला रहे ऑपरेशन झाड़ू, AAP को खत्म करने के लिए बीजेपी ने बनाए 3 प्लान: केजरीवाल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी मुख्यालय पर प्रदर्शन करने से पहले एक पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीएम ने आम आदमी पार्टी को कुचलने का इरादा बनाया है। उसके लिए इन लोगों ने एक ऑपरेशन चलाया, जिसका नाम है ‘ऑपरेशन झाड़ू’। उनसे मिलने के बाद आए लोगों ने मुझे यह बताया है।

उन्होंने कहा- पीएम ने कहा कि आम आदमी पार्टी तेजी से बढ़ रही है। आनेवाले दिनों में देश और कई राज्यों में बीजेपी के लिए कड़ी चुनौती दे सकती है। इस पार्टी को अभी तुरंत खत्म कर दिया जाए। भविष्य में बीजेपी के लिए कोई चुनौती न हो, इसके लिए आप के नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। आप के बैंक खाते सीज किए जाएंगे और पार्टी के दफ्तर खाली कराए जाएंगे। पार्टी को किसी तरह सड़क पर लाया जाएगा।

सीएम केजरीवाल ने कहा- ये पार्टी सिर्फ चंद नेताओं की पार्टी नहीं है बल्कि देश के 140 करोड़ लोगों के सपनों की पार्टी है। ये चाहते हैं कि ये आप को खत्म कर देंगे। तो ठीक है मैं आ रहा हूं आपके दफ्तर। आप हम सब को गिरफ्तार कर लो। बीजेपी वाले कह रहे हैं कि विदेश से राघव चड्ढा आए हैं, उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। तो ठीक है, आप आतिशी जी, सौरभ भारद्वाज सभी को गिरफ्तार कर लो।

केजरीवाल ने कहा कि इस गिरफ्तारी के आह्वान में भगवंत मान भी आनेवाले थे। लेकिन मैंने उनको कहा कि आज हमलोगों को जाने दो। अगर आज ये गिरफ्तार करते हैं तो ठीक है, आप कल गिरफ्तारी देने आ जाना। हम देखते हैं कि इनमें हमें गिरफ्तार करने की हिम्मत है या नहीं? उन्होंने कहा कि ऐसा करके भी आम आदमी पार्टी को खत्म नहीं किया जा सकता। यह पार्टी देश के 140 करोड़ लोगों की सोच है। हमने जो कर दिखाया है, वो आजादी के 75 साल में कभी नहीं हुआ। लोगों को उनके सपने सच होते दिखाई देने लगे हैं। यह सब मोदी जी नहीं कर पा रहे। इसीलिए एक एक करके सभी बड़े नेताओं को गिरफ्तार कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending